धार्मिक

कन्याओं के भोजन, चुनरी भेंट एवं पैर पूजकर लिया आशीर्वाद

सिलवानी। नवरात्रि के समापन पर शिवाजी ग्रुप द्वारा सोमवार को देवी स्वरूप कन्याओं पैर पूजकर उनको भोजन कराया। भोजन के बाद कन्याओं को माहूर लगाकर पैर पूजे गए तथा चुनरी भेंटकर दक्षिणा दी तथा प्रसादी देकर आशीर्वाद लिया गया। नगर में विराजित की गई दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद से लगातार कन्याभोज का आयोजन नगर के विभिन्न हिस्सों में किया जा रहा है। इस दौरान दिनेश चौरसिया, धर्मेन्द्र रघुवंशी, महेन्द्र यादव, गजेन्द्र गुप्ता, राजमल साहू, दीपेश साहू, पवन चौरसिया, शुभम साहू, अनिल राजोरिया, तरुण शर्मा, रमेश चौरसिया, आकाश, श्रेयांश, आयुष आदि मौजूद रहे। अंत मे समितियों के सभी सदस्यों ने सपरिवार भोजन प्रसादी ग्रहण की

Related Articles

Back to top button