मध्य प्रदेश

शिक्षा और संस्कार देने का पुनीत कार्य कर रहे हैं सरस्वती शिशु मन्दिर : नरेन्द्र शिवाजी पटेल

सरस्वती शिशु मन्दिर बम्हौरी में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

रिपोर्टर : दिलीप गुप्ता
सिलवानी । विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा मार्गदर्शित, भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला रायसेन द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय बम्हौरी कस्बा तहसील सिलवानी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।
छात्रों के समग्र विकास के लिए विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। बम्होरी कस्बा में आयोजित वार्षिकोत्सव में म.प्र. शासन में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि पूरे भारत में सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार भी देने का पुनीत कार्य निरंतर कर रहे हैं।
आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा तो बहुत विद्यालय दे रहे हैं लेकिन भारतीय संस्कृति, ज्ञान परम्परा को आगे बढ़ाने का कार्य सामाजिक समरसता और युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना पैदा करने का सकारात्मक प्रयास यह विद्यालय कर रहे हैं।
कार्यक्रम में रामपालसिंह राजपूत पूर्व केबिनेट मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं उन सभी अभिभावकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनके बच्चे सरस्वती शिशु मन्दिर में पढ़ रहे हैं। क्योंकि यहां परिवार, समाज, संस्कृति, पर्यावरण, नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाती है। आप सभी को ऐसे विद्यालयों का पूर्ण सहयोग करना चाहिए। मैं आचार्य परिवार एवं आयोजन समिति को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं। समिति के जिलाध्यक्ष एवं मुख्यवक्ता राजेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि 1952 में पहला सरस्वती शिशु मन्दिर गोरखपुर उत्तर प्रदेश में प्रारंभ हुआ। एक छोटा सा पौधा आज वटवृक्ष की तरह सम्पूर्ण भारत में अपनी शिक्षा रुपी छाया दे रहा है। यहां भैया बहिनों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की शिक्षा देने के साथ सामाजिक चेतना जागृत करने की शिक्षा दी जाती है। शाहगंज के पास बगवाड़ा में सम्राट विक्रमादित्य सैनिक स्कूल प्रारंभ होने की जानकारी दी। अतिथि परिचय जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह ने कराया। अतिथि स्वागत जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह रघुवंशी, विद्यालय के संयोजक लक्ष्मीनारायण आचार्य, प्रधानाचार्य प्रेमनारायण लोधी, कुंडाली विद्यालय के संयोजक हरिशंकर राय ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन रचना लोधी एवं शैलेन्द्र लोधी पूर्व आचार्य ने किया। भारत मां की आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर तरुवर सिंह राजपूत अध्यक्ष जनपद पंचायत सिलवानी, दौलतसिंह ठाकुर जिला सचिव, प्रमोद रघुवंशी समिति सदस्य, संकुल प्रमुख अन्य पदाधिकारी, क्षेत्र के वरिष्ठ जन आचार्य परिवार, मातृशक्ति, भैया बहिन एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button