मध्य प्रदेश

नेगाई, सिलौंडी का अतिक्रमण हटवाने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l माँ वीरासन देवी मंदिर प्रागंण में कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद को नेगाई ग्राम के युवा शुभम साहू, बसंत साहू , सोनू दुबे ने ज्ञापन के माध्यम से नेगाई ग्राम के बाहर लगभग 100 एकड़ की सरकारी भूमि को दबंगो से मुक्त कराने ज्ञापन दिया ।
इसके साथ ही सिलौंडी से बीजापुर मार्ग में हो रहे दोगलेपन की जानकारी भी दी गई । नेगाई ग्राम के युवाओं ने बताया कि नेगाई ग्राम के अंदर कुछ जगह जहाँ गरीबों के घर है वहाँ पर 32 फुट जगह ली है और जहाँ नेताओं और अमीरों के घर बने वहाँ 25 फुट ले रहे है । जागरूकता समिती अध्यक्ष ने भी ज्ञापन देकर सिलौंडी में गरीबों के आयुष्मान कार्ड बने है पर उनको अभी तक उनको वितरण नही किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र की विभिन्न प्रकार की जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर अवि प्रसाद को अगवत कराया ।

Related Articles

Back to top button