संविधान दिवस पर न्यायालय परिसर में संविधान की प्रस्तावना का वाचन
सिलवानी । शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर सिलवानी में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। जिसमें अभिभाषक संघ सिलवानी के अभिभाषकों एवं न्यायालयीन कर्मचारी द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया।
संविधान दिवस के अवसर पर अध्यक्ष अभिभाषक संघ सिलवानी शैलेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा अभिभाषकों एवं कर्मचारीगण को बताया कि देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस (Constitution Day 2022) या राष्ट्रीय कानून दिवस मनाया जाता है। यह खास दिन 1949 के ऐतिहासिक दिन को दर्शाता है जब संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाया गया था। भारतीय संविधान कई मायनों में विश्व के अन्य देशों के संविधान से अलग है लेकिन विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान होने इसे अन्य देशों से बेहद अलग बनाता है।
संविधान की प्रस्तावना वाचन में सचिव अभिभाषक संघ दीपेश समैया, अभिभाषक सुनील श्रीवास्तव, आरके नेमा, सुरेन्द्र तिवारी, आरके नेमा, संदीप जैन, आलोक श्रीवास्तव, जीएस रघुवंशी, बीएम बैरागी, दिनेश यादव, अतुल श्रीवास्तव सहित समस्त न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे ।



