मध्य प्रदेश

न्यू सर्वोदय में सरस्वती पूजन कर बसंतोत्सव मनाया

रिपोर्टर : अशोक साहू
उदयपुरा । नगर की अग्रणी शिक्षण संस्थान न्यू सर्वोदय हायर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया । शाला परिसर में वीणावादिनी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन अर्चन किया गया । छात्रा कु. रश्मि विश्वकर्मा द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई ।
इस अवसर पर संस्था संचालक रामकुमार रघुवंशी द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि धार्मिक मान्यता अनुसार इस दिन ब्रम्हाजी की जिब्हा से सरस्वती जी का अवतार हुआ, इस कारण इसे सरस्वती जयंती के रूप में मनाया जाता है। विद्यार्थियों को आज के दिन पीली वस्तुओ का उपयोग कर विद्या की देवी सरस्वती जी की पूजन अवश्य करना चाहिए। बसंत पंचमी से बसंत ऋतु का आगमन होता है, पेड़ पौधो पर नई पत्तियां आती हैं, इस ऋतु में मौसम सुहावना होने के कारण इस ऋतु को ऋतुराज कहा जाता है। ऋतुराज के आगमन की खुशी में आज का दिन हर्षोल्लास से मनाया जाता है छात्रा कु. राधा लोधी द्वारा बसंत पंचमी का वैज्ञानिक नजरिए से महत्व बताया गया। समापन पर आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया ।

Related Articles

Back to top button