पहलगाम में हुए आंतकवादी हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर उन्हें नेश्तनाबूद करने मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले की बेगमगंज में मजलिसे शूरा, जमीयत उलेमा और मुस्लिम त्योहार कमेटी ने समाज की ओर से पुराना बस स्टैंड से तहसील कार्यालय तक बाइक रैली निकालकर आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महामहिम राष्ट्रपति व देश के प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम सौरभ मिश्रा को सौंप कर आतंकवादियों का खत्मा करने की मांग की।
ज्ञापन में कहां गया है कि जैसा कि सर्व विदित है कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में करीब 26 लोग शहीद हो गए और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। बेशक यह घटना निंदनीय है। मजलिसे शूरा, जमियत उलेमा, और मुस्लिम त्योहार कमेटी बेगमगंज घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शहीदों को खिराजे अकीदत पेश करती है।हम सभी माननीय से मांग करते है कि इस दरिन्दगीपूर्ण घटना का पर्दाफाश कराया जाए। घटना कारित करने वाले आतंकवादियों और उनकी पुश्तपनाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें नेश्तनाबूद किया जाए ताकि भविष्य में कोई भी आतंकवादी या उनको पनाह देने वाला देश हमारे देश भारत पर गंदी नजर न डाल सके।
ज्ञापन का वाचन सईद नादां एडवोकेट ने किया। वरिष्ठ अधिवक्ता चांद मियां एडवोकेट ने भी घटना की कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हुए अपने विचार रखें। मुस्लिम त्योहार कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष मो. शफीक अली ने सभी का आभार व्यक्त किया।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख लोगों में उक्त के अलावा, मौलाना सैयद जैद अली, मौलाना सामिद खान नदवी, हाफिज सैयद अकबर खान, मौलाना जेद जुल्फी, हाजी नोमान बेग, शारिक शाह खान, मो. इकबाल एडवोकेट, मुस्लिम त्योहार कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शकील खान ठेकेदार, शहादत अली, हाजी फिरोज खां, नासिर नवाब, रेहान खान, सगीर अली, छोटा मुन्ना दाना, जावेद पठान, राशिद पठान, रफीक बाबा, राशिद मंसूरी, पार्षदगण अकरम पटेल, जफर शाह, शाकिर मंसूरी, महफूज पायलेट, इजहार पठान, एहफाज सौदागर, पूर्व पार्षद बाबू भाई, अतीक गोरियान, नस्सू भाई ठेकेदार, शफीक अली कबाड़ी, हाजी जमील खान, शमीम हैदर, फैज अख्तर, सैयद इबादत अली, सैयद फरजंद अली, इसराइल अली, शादाब मंसूरी, शादाब पठान, प्यारे आकाश, अप्पू मिर्ची, शाद अली दाना, शाहरुख मंसूरी, फरहान लाला सहित दर्जनों लोग शामिल थे।



