दिव्यांग UDID कार्ड रैम्प एवम बस पास, रेलवे कांसेसन कार्ड आदि मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

विकलांग उत्थान समिति ने कैंप लगाकर दिव्यांगों को लाभान्वित करने की मांग
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । विकलांग उत्थान समिति जिला अध्यक्ष जागेश्वर सिंह लोधी ने जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिव्यांगों की मूलभूत सुविधाओं के बारे में कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर जिले के दिव्यांगो को लाभ दिलाने की बात कही।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम, 2016 में प्रावधान है कि दिव्यांग व्यक्तियों को समानता, सम्मान के साथ जीवन यापन हेतु केन्द्र सरकार ने 28.12.2016 को दिव्यांग व्यक्ति अधिनियम, 2016 को अधिसूचित किया जिसमें 21 प्रकार की अशक्तताओं को मान्यता दी गई है। अशक्तताओं की नई श्रेणियों का आकलन करने एवं प्रमाणीकरण के लिए दिशानिर्देशों के निरूपण की प्रक्रिया चला रही है। दमोह जिले के कुछ प्रमुख विभागों में सुविधाजनक रैंप की व्यवस्था करने की कृपा करे, अभी बहुत सारे विभागों में रैंप नहीं है। जिससे दिव्यांग वहा नही पहुंच पाते है, जैसे की शिक्षा विभाग, स्कूल, कॉलेज, थाना, पुलिस चौकी, अस्पताल मेडिकल बोर्ड आदि। जिला चिकित्सालय से दिव्यांगों को प्राप्त होने वाले दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं UDID कार्ड मंगलवार को दिव्यांग सर्टिफिकेट के साथ ही तुरंत बनाकर प्रदाय किए जाएं ताकि दिव्यांग बार बार आने जाने में परेशान न हो। आर.टी.ओ. ऑफिस परिवहन विभाग के माध्यम से बसों में दिव्यांगों को यात्रा में छूट मिलती है बस पास हेतु कैंप का आयोजन कर जिले के दिव्यांगों को बस पास प्रदान किया जाए अभी दिव्यांगो कोइस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। रेलवे कंसेशन सर्टिफिकेट यात्रा पास प्रमाण पत्र दमोह रेलवे स्टेशन पर बनाने की प्रक्रिया चालू करवाने की कृपा करें अभी दिव्यांगो को जबलपुर जाना पड़ता है जिससे बहुत सारे दिव्यांग इस योजना से वंचित है । साथ ही दिव्यांगों के भीड़ वाले स्थानो पर अलग से दिव्यांग काउंटर बनाए जाएं ताकि उनको लाइन में न खड़ा होना पड़े । सभी बिंदुओं पर विचार कर कलेक्टर महोदय ने तुरंत एक्सन लेते हुए संबंधित विभाग को जानकारी भेजते हुए समस्या का निराकरण करने की बात कही जिला अध्यक्ष जागेश्वर लोधी एवम उनकी टीम ने कलेक्टर का धन्यवाद ज्ञापित किया।



