कक्षा 9वी और 11वी का परीक्षा परिणाम घोषित
सिलवानी । विकासखंड सिलवानी के समस्त हाई स्कूल और हायरसेकण्ड्री स्कूलों का कक्षा 9वी और 11वी का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया गया है। शनिवार बको विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आज़ाद राय ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एवं मूल्यांकन केंद्र अधिकारी आज़ाद राय ने बताया कि सिलवानी विकासखंड के 12 हायरसेकण्ड्री स्कूल और 13 हाई स्कूल के कक्षा 11 वी में 1814 छात्रों में से 1799 ने वार्षिक परीक्षा दी थी जिसमे से 1378 छात्र उत्तीर्ण हुए। 221 छात्र एक विषय में फ़ैल हैं जिनकी पूरक परीक्षा होगी। परीक्षा परिणाम 77 प्रतिशत रहा।
इसी तरह कक्षा 9 वी में 2083 छात्रों में से 1974 ने वार्षिक परीक्षा दी थी जिसमे से 1315 छात्र उत्तीर्ण हुए। 122 छात्र दो विषय में फ़ैल हैं जिनकी पूरक परीक्षा होगी। परीक्षा परिणाम 66 प्रतिशत रहा।
परीक्षा परिणाम सभी स्कूलों में भेज दिया गया है। छात्र अपने विद्यालय के शिक्षकों से अपने परीक्षा परिणाम कि जानकारी प्राप्त करें। विद्यालय के शिक्षक शिव नारायण प्रजापति, नियम जैन, विजय सोनी, गजेंद्र रघुवंशी, अजय चौरसिया, बीएम विश्वकर्मा, मयंक रघुवंशी, मनीष भार्गव, गब्बर सिंह ठाकुर, आकाश चौरसिया, सतीश साहू सहित शिक्षक उपस्थित थे।
छात्र दी गई लिंक पर क्लिक करके भी अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
Results link:




Hae school saekheda
Me hae school saekheda