मध्य प्रदेश

पन्नी मुक्त ग्राम का स्लोगन देकर कार्यकर्ताओ ने ग्राम के सार्वजनिक स्थानों की सफाई की

लालघाटी रम्पुरा में शासकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने किया कार्यक्रम का आयोजन
सिलवानी । शासकीय महाविद्यालय सिलवानी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा समीपस्थ ग्राम लालघटी रम्पुरा में वार्षिक शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारो के तहत विविध गतिविधियां संपन्न की गई। कार्यक्रम के तहत पत्नी मुक्त कैंपेन नारों का लेखन बौद्धिक सत्र का उद्घाटन डॉक्टर अभिलाषा ठाकुर, प्रतिभा डेहरिया ने किया। शिविर के विशेष सलाहकार डॉ लक्ष्मीकांत नेमा ने शिविरार्थियों को संबोधित किया। सहायक कार्यक्रम अधिकारी ने योगा खेलकूद के बारे में छात्र छात्राओं को बताया और अंकित मेहरा ने शिविर आवाहन गीत के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया। यहां पर शिविरार्थी के अलावा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी सहभागिता की शिविर में शिविर संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। शिविर परिसर की साफसफाई व गांव के प्रबुद्ध लोगों से संपर्क किया। परियोजना कार्य में परिसर की साफसफाई व मंदिर के आसपास की साफ सफाई कर जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिलवानी वन परिक्षेत्र अधिकारी आदर्श मिश्रा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बीडी खरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर आदर्श मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को सम्बोधित कर राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व एवं भविष्य में उसके लाभ बताते हुए उत्साह वर्धन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीडी खरवार ने कहा कि विद्यार्थियों की समाज में अहम भूमिका है। सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से हम सब स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। बौद्धिक सत्र में ही डॉ. रामानुज रघुवंशी एवं महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ की समिति के सदस्य वर्तमान में एमएसडब्ल्यू की छात्रा ज्योति पंडित ने एनएसएस की गतिविधियों एवं एनएसएस के गीत के माध्यम से शिविरार्थियों को जागरूक कर रैली में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्राध्यापक मनोहरलाल कोरी ने किया तथा धन्यवाद डॉ. रामानुज रघुवंशी ने दिया। षिविर के दौरान रेंजर आदर्श मिश्रा एवं प्राचार्य डॉ. बीडी खरवार तथा समस्त स्टाफद्वारा स्वच्छता एवं जन स्वास्थ्य से संबंधित रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। जन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर आयोजित रैली का प्रारंभ शिविर स्थल ग्राम रमपुरा खुर्द के विभिन्न मार्ग से होते हुए रैली का समापन शिविर स्थल पर किया गया। इस रैली में स्वच्छता, जन स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, शिक्षा, बेटी बचाओ, हरी भरी धरती एवं मैं भारत हूँ, हम भारत के मतदाता हैं। गीत का प्रचार प्रसार एवं नारों का उद्बोधन किया गया। तत्पश्चात उन्होंने खेलकूद में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. लक्ष्मीकांत नेमा, क्रीडाधिकारी डॉ. मुत्तकीन अहमद, प्रतिभा डेहरिया, डॉ ठाकुर एवं वनरक्षक महबूब खान सहित महाविद्यालय का स्टॉफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button