मध्य प्रदेश
पानी के संकट को लेकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि
गैरतगंज । जनपद पंचायत गैरतगंज की ग्राम पंचायत रसीदपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम सागोर में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष मालवीय, रसीदपुर सरपंच भगवान सिंह द्वारा ग्रामीणों के पास ग्राम जाकर पानी के संकट को लेकर समस्याएं सुनी और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही आपके पानी की समस्या को दूर किया जाएगा । नलकूप खनन करवाने हेतु जगह का चयन करने हेतु भ्रमण किया गया, वहीं ग्रामीणों के साथ बैठक कर जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक दीपचंद मालवीय द्वारा लाडली बहना योजना अंतर्गत पात्र महिलाओं के बारे में बताते हुए ईकेवाईसी कराने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया ।
इस मौके पर उपस्थित प्रेमनारायण, बृजेश धुर्वे, दशरथ सिंह, रूप सिंह, कमलेश, राकेश, बृजमोहन शिक्षक, देवी सिंह, मोहन सिंह, विमलेश मालवीय सहित ग्राम के प्रमुख लोगों उपस्थित रहे।



