हेल्थ

उप स्वास्थ्य केंद्र बरौदा के शुभारंभ की जनपद अध्यक्ष ने कलेक्टर से मांग

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौदा में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के इलाज के लिए आरोग्यम उप स्वास्थ्य केंद्र बरौदा में बनाया गया है जिसमें गरीब, मजदूर तबके के लोगों को शहर न जाना पड़े इसलिए आरोग्यतम उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे है । उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण हुए दो माह हो गए । लेकिन अभी तक लोकार्पण नहीं हुआ ।
जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने कलेक्टर अवि प्रसाद से आग्रह करते हुए मांग की है कि उप स्वास्थ्य केंद्र बरौदा का लोकार्पण कर अस्पताल का संचालन किया जाए जिससे कई गांवों के गरीब लोगों को इलाज की सुविधा मिल सके । इसके साथ ही बिछिया ग्राम से लगे जबलपुर जिले के गांवों के भी लोगों को इलाज इलाज करवाने के लिए सिहोरा या उमरियापान न जाना पड़ेगा लोगों को गांव में सुविधा मिलेगी । जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने कलेक्टर से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र बरौदा का शुभारंभ किया जाए ताकि मरीजों को समुचित इलाज मिल सके ।

Related Articles

Back to top button