मध्य प्रदेश

पुलिस के सुस्त एवं निष्क्रिय रवैया के कारण आसपास के क्षेत्र में चोरों का है बोल वाला

मझौली नगर एवं आसपास के गांव में लगातार हो रही चोरियों का आज तक सुराग नहीं लगा पाई मझौली पुलिस
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । जबलपुर जिले के अंतर्गत आने वाले मझौली थाना क्षेत्र में बढ़ रही चोरिया अपराध को रोकने में मझौली पुलिस का रवैया सुस्त देखने को मिल रहा लगातार 6 माह से मझौली में बढ़ती चोरिया महिलाओं पर बढ़ते अपराध ओर इलाकों के गांव-गांव में जोरों से फल-फूल रहा सट्टा शराब का काम जिसे रोकने में पुलिस की कार्य-प्रणाली संदेह के घेरे में नज़र आ रही है। इसकी प्रमुख वजह वर्षों से जमे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी है। कई वर्षों से मझौली थाने में जमे होने के कारण सट्टा शराब गांजा का अवैध कार्य करने वाले कारोबारियों के इनसे मधुर संबंध बन गए है ग्रामीणों ने बताया कि इलाकों के युवाओं में सट्टे शराब के बढ़ते प्रचलन के लिए आखिर कौन जिम्मेवार है। चुनाव सिर पर लेकिन भाजपा के मौजूदा विधायक जिले के प्रभारी मंत्री ओर भाजपा के पदाधिकारों को इस बात को बिल्कुल भी चिंता नहीं है कि मझौली नगर एवं ग्रामीण इलाकों में खुलेआम चल रहे सट्टे ओर शराब का कारोबार से भाजपा की छवि जनता की नजरों में खराब हो रही है और आने वाले विस चुनाव के समय बिगड़ी हुई छवि से जुझना तो भाजपा के मौजूदा प्रत्याशी को पड़ेगा और इसके साथ ही जनता का गुस्सा भी झेलना पड़ेगा। नगर एवं ग्रामीण इलाके का युवा वर्ग सट्टे के दलदल में फंसकर अपनी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है। सट्टा खेलने के बाद हारा युवक शराब के ठेके पर पहुंच जाता है और सट्टा के साथ-साथ वह युवक नशे की लत में चढ़ जाता है और हमारे चुने हुए जनप्रतिनिधियों को अपनी भावी जिंदगी की कोई परवाह नहीं है। नशे और सट्टे के दलदल में अमीरजादों के लाड़लों के साथ-साथ गरीब तबकों के बच्चे भी बुरी तरह फंस चुका है।

Related Articles

Back to top button