पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, महिलाओं ने कहा ना शराब बनाएंगे और ना बिकने देंगे
रिपोर्टर : राहुल मालवीय
रायसेन । जिले भर में पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विगत दिनों कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, एसपी विकास कुमार शहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा द्वारा निर्देशित किया गया था कि जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जाए। उसी क्रम में थाना कोतवाली रायसेन टीआई जगदीश सिंह सिद्धू एवं सैंडोरा चौकी प्रभारी सुरेश कूजूर और संजीव त्यागी, कुलदीप पाठक व द्वारा आबकारी अधिकारी शरद मिश्रा आदि द्वारा ग्राम सैंडोरा में महिलाओं एवं पुरुषों को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूक किया। वहीं महिलाओं बच्चों सहित अनेक लोगों ने शपथ ली कि ना हम शराब बनाने देंगे और ना ही शराब बिकने देंगे। इसीबीच महुआ लहान पुलिस द्वारा जप्त कर नष्ट भी किया गया। जिसमें लगभग 400 किलो महुआ लहान नष्ट कर ग्रामीणों को शपथ भी दिलाई गई।



