मध्य प्रदेश

पूरनसिंह अहिरवार तहसील अध्यक्ष बने

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अहिरवार समाज संघ की जिला स्तरीय बैठक दशहरा मैदान डॉ भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन में आयोजित की गई। यह बैठक एससी, एसटी ओबीसी एवं अल्पसंख्यको की जिला स्तरीय संयुक्त बैठक थी जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनुमत सिंह बौद्ध द्वारा जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद चौधरी, श्री गोलियां, महाराजसिंह मंडीदीप ने सर्वसम्मति से तहसील बेगमगंज के अध्यक्ष पद पर पूरन सिंह अहिरवार को मनोनीत किया एवं हरिनंदन चौधरी को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है साथ ही अन्य कार्यकारिणी की घोषणा की है। सभी ने नवागत अध्यक्षों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी साथ ही कूर्तियां, अंधविश्वास, नशा मुक्ति, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और शिक्षा के महत्व अपने हक अधिकार के प्रति जागरूकता, आपसी भाईचारा, एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय स्थापित करने हेतु एवं महापुरुषों के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया गया। तथा भारत के संविधान के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से परसराम अहिरवार छात्रावास अधीक्षक, आरएस राज, बलिराम भगत, घनश्याम सिंह सरपंच, मुन्नालाल, हल्के राम, सरपंच कोमल चौधरी, बाबूलाल पहलवान, रमन बामने, धन राज अहिरवार गैरतगंज, पुरुषोत्तम अहिरवार सुल्तानगंज, पुरुषोत्तम बौद्ध राहतगढ़, के बौद्ध राहतगढ़, नंदकिशोर पार्षद राहतगढ़, दिनेश अहिरवार गोलुआ, राजेश अहिरवार देवापुर, अमन चौधरी, राजेश चौधरी, द्वारका प्रसाद आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button