खेल

67वी राष्ट्रीय स्कूल गेम्स आर्चरी खेल प्रतियोगिता गुजरात में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही नैंसी लोधी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंदपुरम विद्यालय से बहन नैंसी लोधी 67वी राष्ट्रीय स्तरीय शालेय क्रीडा आर्चरी खेल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
यह प्रतियोगिता 16 से 18 दिसम्बर तक गुजरात के अहमदाबाद नाडियाड में आयोजित होगी । जिमसें मध्यप्रदेश से 24 खिलाड़ियों में रायसेन से नैंसी शामिल है ।
बहिन के अच्छे प्रदर्शन एवं विजय की कामना के लिए विद्यालय समिति अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र यादव, विद्यालय सचिव धर्मेंद्र जैन, प्रांतीय संगठन मंत्री विद्या भारती निखिलेश माहेश्वरी, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण मध्यप्रदेश आलोक खरे, जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी राजेश यादव, एवं समस्त विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button