पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बड़े भाई के यशोदा विला में बोला चोरों ने धावा, चोर गिरोह ने नकदी सहित सोना चांदी के लाखों के जेवरात चोरी कर फरार हो गए
रायसेन जिला मुख्यालय पर लगातार चोरी की वारदातें: डेढ़ महीने में 21वीं चोरी, बड़ा सवाल आखिर अब तक पुलिस के हाथ खाली क्यों ?
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिला मुख्यालय रायसेन में चोरियों की वारदातों सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शहर की कई कॉलोनियों में 20 से अधिक चोरियां घटित हो चुकी है। पुलिस आज तक चोरों का पता नहीं लगा पाई है। बीती रात एक बार फिर घाटखेड़ी वाले फेमस पटेल परिवार के घर में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर यहां से सोना-चांदी के ज़ेवर सहित नगदी चुरा ले गए। यह 21वीं चोरी की वारदात है।
कोतवाली पुलिस थाने के टीआई आशीष सप्रे ने बताया कि सागर रोड टोल नाके के पास रमेश पटेल उनके गांव घाटखेड़ी में थे। वह परिवार सहित शिव महाभिषेक पूजन में शामिल होने के लिए गए थे। रात में घर में उनके बेटे अनिल और अंकित पटेल और उनकी बहू बथे। इसी दौरान अज्ञात चोर बाउंड्री चढ़कर मकान के पीछे खिड़की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और नीचे कमरे में रखे सोना चांदी के जेवरात सहित नगदी 10 लाख चुरा ले गए। जब अनिल और अंकित पटेल ने सुबह उठकर देखा तो खिड़की टूटी हुई थी।घर की अलमारियों का सामान बिखरा हुआ था। यह देख दोनों ने घर के अन्य सदस्य को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने हरेक मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की। डॉग स्कॉट टीम की भी मदद ली गई। लेकिन 12 घण्टे गुजर जाने के बावजूद पुलिस को अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
शीतल सिटी कालोनी में 20 से अधिक चोरियों की वारदातें, कोतवाली पुलिस खाली हाथ….
रायसेन शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं में सांची रोड स्थित शीतल सिटी कॉलोनी के 20 मकानों में हो चुकी है। जिसमें से एक का भी पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई ।इसके बावजूद शहर में हुई इस बड़ी चोरी की वारदात ने सबको चौंका दिया है।इन नॉन स्टॉप चोरियों की वारदातों ने कॉलोनी के रहवासियों की रातों की नींद हराम कर दी है। अब लोग कोतवाली पुलिस की सुरक्षा व रात्रिकालीन की जाने वाली गश्त पर ही सवाल उठाने लगे हैं। लोगों ने पुलिस से रात में गश्ती बढ़ाने की मांग की है।
इधर, थाना प्रभारी आशीष सप्रे का कहना है कि पुलिस लगातार चोरों की तलाश की कर रही है। वहीं पटेल परिवार के घर जो चोरी की वारदात घटित बहुई है वह लगभग 15 लाख रुपए की है। चोरों की सर्चिंग पिपलई सहित आसपास के एरिया में चोरों की तलाश में पुलिस अधिकारियों की टीमें लगी हुई हैं।




