मध्य प्रदेश

पूर्व पार्षद के निधन से छाया शोक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका परिषद के हंसमुख मिलनसार सबका दिल बहलाने वाले पूर्व पार्षद भाव सिंह पंथी का युवावस्था में आकस्मिक निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक छा गया। दोपहर 12 बजे उनके निज निवास खिरिया नारायणदास से अंतिम यात्रा निकाली गई सभी समाजों के लोग भारी संख्या में शामिल हुए अंतिम यात्रा पलकमति वाले मुक्तिधाम पर ले जाई गई जहां पर विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।
यहां बता दें कि रात करीब 12:30 अचानक सीने में दर्द उठा तब परिजन तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उल्लेखनीय है कि भाव सिंह पंथी की माता स्वर्गीय भागवती बाई पंथी उसके बाद उनकी पत्नी गीता पंथी भी वार्ड 12 से पार्षद चुनी गई थी । उसके बाद भाव सिंह पंथी पार्षद चुने गए थे उनके कार्यकाल में विभिन्न विकास कार्य वार्ड के अंदर होने से घर-घर तक उनकी पहुंच थी। वे अपने पीछे पत्नी और 5 पुत्रियां छोड़ गए हैं। आकस्मिक निधन से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। श्री पंथी के आकस्मिक निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा शोक प्रकट किया गया है।

Related Articles

Back to top button