मध्य प्रदेशराजनीति

पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने किया जनसम्पर्क, पूर्ब मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के आगमन की तैयारी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जबेरा विधानसभा के पूर्ब विधायक प्रताप सिंह लोधी ने ग्राम, पिपरिया, टपरिया, उमरिया, सुनवाही, माडनखेड़ा, छिरकोना, ढोंढा, भेसखार, में जनसम्पर्क कर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष,पूर्ब मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के आगमन 27 मार्च को सुबह 10 बजे हो रहा है जिसमे आप सभी सादर आमंत्रित है कमलनाथ जी ने अपने कार्यकाल मे आम जनता के लिए कार्य किये है एवं आने बाले विधानसभा चुनाव में सरकार बनते ही किसानों की कर्जमाफी, वृद्धा पेंशन 300 से 600 की गई थी उसको भी बढ़ाकर 1000 की जाएगी घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपयों में दिया जाएगा किसानों को उचित मूल्य फसलों का दिया जाएगा 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली दी जाएगी, साथ ही पूर्ब विधायक ने कहा कि बर्तमान में भाजपा सरकार द्वारा छला जा रहा है जबेरा विधानसभा में आधे गाँव बिजली विभाग द्वारा बद कर दिए गए विभाग के अधिकारियों का कहना है शासन के आदेश है कि बिल की वसूली की जाय अगर बिल नही दिया जाएगा तो घर की संपत्ति कुर्क की जा रही है किसी की गाड़ी किसी की टी वी कूलर उठा कर ला रहे है ऐसी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूर्ब मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का आगमन 27 मार्च को हो रहा है आप सभी को बड़ी संख्या में पहुचने की अपील की है ।दौरे में उपस्थित पूर्ब विधायक प्रताप सिंह लोधी, हीरा सिंह मंडलम अध्यक्ष, कोमल सिंह , नन्ने सिंह, रेवा विश्कर्मा मंडलम उपाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह सदर सरपंच प्रभु पटेल, बीरन सिंह महामंत्री, कोदू सिंह, भज्जू सिंह, उमाशंकर झरिया, धर्मेंद्र राजपूत, अमर सिंह आदि कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button