मध्य प्रदेश

पेड़ की डाल गिरने से पिता का दुखद निधन, बेटी की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर चौकी के समीप टहल रहे पिता व बेटी सूखे लगे इमली की पेड़ की डाल गिरने से चपेट में आ गए। जिन्हें उपचार के लिए गंभीर हालत में परिजनों द्वारा दमोह जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने चेकअप कर अरविंद पिता शंकर गुप्ता उम्र करीब 47 वर्ष बांदकपुर निवासी को मृत घोषित कर दिया। तो वहीं साथ में टहल रही बच्ची आर्या उम्र करीब 12 वर्ष भी चपेट में आने से हालात गंभीर बनी हुई हैं। जिसे जिला अस्पताल में डयूटी रत डॉक्टर गौरव मौर्य ने चेकअप और इलाज कर 108 से जबलपुर रेफर किया है। फिरहाल अरविंद के शव को सुरक्षित शव गृह में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button