पेयजल के लिए भटक रहे ग्रामीण गर्मी की शुरुआत के साथ पेयजल संकट

जल जीवन मिशन में नल तो है पर जल नहीं दो किलोमीटर दूर बच्चे बुजुर्ग महिला लाती पानी
ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
जबेरा । हर हर तक पेयजल पहुंचाने के भारत सरकार की योजना है जल जीवन मिशन जिसमें लोगों उम्मीदें अब गर्मियों मे भीषण जल संकट से निजात मिलेगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। जल जीवन मिशन योजना की व्यवस्था गर्मी की शुरुआत दौर में बदहाल दिखाई दे रही है। मामला जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बीजाडोगरी गांव भोजपुर का जल जीवन मिशन तहत घर घर नल कनेक्शन लगें हैं लेकिन उनमें जल ही नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीण का कहना है जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने नल तो लगा दिए लेकिन पानी नहीं आ रहा। नल जल कनेक्शन की पर्ची करीब 8 महीने कट गई थी लेकिन आज तारीख तक पेयजल पानी सप्लाई नहीं हुई है। गांव भोजपुर निवासी शंकर रैकवार हरीबाई, चम्पाबाई आदिवासी, राजरानी आदिवासी ने बताया आज भी पैदल दो किलोमीटर दूर हेडपंप से पीने का पानी भरकर लाना पड़ता है। रामरानी बाई, शंकर रैकवार ने बताया ग्राम अमतारा में जल जीवन मिशन योजना की टंकी बनाईं गई 3 गांव में पानी सप्लाई होता दो गांव में पानी भर पूर पहुंच रहा लेकिन गांव भोजपुर एक भी बूंद पानी नहीं पहुंच रहा है।



