मध्य प्रदेश

प्रत्येक समाज से मधुर सम्बन्ध व युवा शिक्षा पर ध्यान दे : रामेश्वर रघुवंशी जिला अध्यक्ष

जिला एवं ब्लॉक कार्यकारणी घोषित की गई ।
रामेश्वर रघुवंशी को पुन: जिला अध्यक्ष नियुक्त एवं सिलवानी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राममोहन रघुवंशी को सौंपी

सिलवानी। उदयपुरा नगर के नवीन रघुवंशी भवन में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय रघुवंशी महासभा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। जहा प्रदेश एव जिला के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जलित कर भगवान श्री राम जी के चित्र की पूजन अर्चना कर श्री राम स्तुति की।
मीडिया प्रभारी राजकुमार रघुवंशी मुआर ने बताया की बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाज mसेवी रघुवरसिंह पटेल पठा ने की बैठक में महत्पूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसहमति से राष्ट्रीय कार्यकारणी के पदाधिकारियों एव रघुवंशी समाज की सर्वसहमति से राममोहन सिंह रघुवंशी मरदानपुर को अखिल भारतीय क्षत्रिय रघुवंशी समाज का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामेश्वर रघुवंशी, घनश्याम सिंह रघुवंशी आमदपुर, उदयपुरा ब्लॉक अध्यक्ष कृपालसिंह, युवा जिला अध्यक्ष अजय पटेल, दीपक पटेल, नरेश सिंह शिक्षक, आदि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की सभी समाज बंधु सभी समाजों से शांति पूर्ण वातावरण बनाए रखे, हम सब एक दूसरे के पूरक है। हम को समाज हित के साथ साथ अन्य समाज का भी हित करे सभी का सहयोग करे, और युवा अपनी शिक्षा में मेहनत करे, और रोजगार एव व्यापार में सभी समाज बंधुओ एक दूसरे का सहयोग करें जिस से समाज की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके, युवा समाज का भविष्य है। युवाओं को समाज हित वा राष्ट्र हित में आगे आना होगा। बैठक में निर्णय लिया गया की सामूहिक विवाह सम्मेलन उदयपुरा नगर के रघुवंशी भवन में 30 मई को होगा, जिस में सभी जोड़ो का विवाह समारोह होगा। एवं भवन निर्माण 2 माह में पूर्ण होने की संभावना एवं जिन लोगो ने भवन निर्माण एव जमीन लेने के लिए दानराशि दी है उन सब का सम्मान किया जावेगा, एवं दान राशि का आय व्यय का ब्यौरा बताया गया। वही अ.भा.क्ष. रघुवंशी महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष फूलसिंह रघुवंशी (पीएस रघु), राष्ट्रीय महासचिव डॉ उमाशंकर सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिववरण सिंह, एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह रघुवंशी ( विधायक) कोलारस की अनुशंसा पर सर्वसम्मति से प्रदेश संगठन मंत्री खुमान सिंह रघुवंशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की, जिसमे पुन जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय रघुवंशी महासभा रामेश्वर रघुवंशी, गैरतगंज ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सिंह रघुवंशी, बरेली में पुन रमेश सिंह रघुवंशी, उदयपुरा पुन: कृपाल सिंह रघुवंशी, सिलवानी ब्लॉक अध्यक्ष राममोहन सिंह रघुवंशी, देवरी से जगदीश सिंह रघुवंशी, मंडीदीप अध्यक्ष भगवत सिंह रघुवंशी, महिला जिला इकाई अध्यक्ष हेमलता रघुवंशी रायसेन को नियुक्त किया गया। वही सभी समाज बंधुओ ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को तिलक लगा कर बधाई शुभकामनाए प्रेषित की।
समस्त पदाधिकारी गण विशेष रुप से उपस्थित रहे। आयोजन समिति के उदयपुरा रमेश रघुवंशी शिक्षक, महेंद्र सिंह रघुवंशी, भगवानसिंह रघुवंशी वोरा, मानसिंह रघुवंशी, रामेंद्र रघुवंशी, रामकुमार रघुवंशी, मोहनसिंह रघुवंशी, शिवम रघुवंशी, वीरान सिंह रघुवंशी घाना, ठाकुर गोविंद सिंह रघुवंशी, रघुवर सिंह रघुवंशी, नारायण सिंह रघुवंशी, रमेश सिंह रघुवंशी, महेश सिंह रघुवंशी मुआर, साहब सिंह रघुवंशी रम्पुरा, मनमोद सिंह, लक्ष्मीनारायण सिंह पटेल, योगेंद्र सिंह रघुवंशी, भूपेंद्र चौधरी, सुनील रघुवंशी कुवरखेड़ी, विश्वनाथ सिंह रघुवंशी, दीपक पटेल सहित वरिष्ट, युवा समाज बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन योगेंद्र सिंह रघुवंशी ने किया।

Related Articles

Back to top button