प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गया गृहप्रवेश
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उमरियापान में हितग्राहियों को कराया गया गृहप्रवेश। केंद्र सरकार ने साल 2014 में आर्थिक रूप से पिछड़े गरीब हितग्राहियों के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई थी l इसी योजना के तहत 24 मार्च तक दो करोड़ 32 लाख से अधिक पक्के मकान बने हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश के गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना का लाभ एक-एक करके सभी लाभार्थी को मिल रहा है। हितग्राहियों में खुशी का माहौल हैं, हितग्राहियों का कहना हैं कि हर कोई चाहता है कि उसका खुद का घर हो, जिसके लिए लोग दिन-रात एक करते हैं। कोई डबल ड्यूटी करता है, तो कोई अपने शौक को मारकर घर के लिए पैसे बचाता है। लेकिन आज की महंगाई में खुद का घर लेना कोई मामूली बात नहीं। ऐसे में कई लोगों का घर लेने का सपना महज सपना ही रह जाता है,जिस मकान का हमने सपना देखा था उस मकान में हम रह पायेंगे, ये हमारे लिए सौभाग्य का विषय हैं। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत उमरियापान में हितग्राहियों को गृहप्रवेश कराया गया l इस दौरान सरपंच अटल ब्यौहार, उपसरपंच जागेश्वर सोनी, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, संतोष पौराणिक, गोरेलाल चौरसिया, मन्नू लाल चौरसिया, भल्लू पटेल, भगवान दास ठाकुर, राजेन्द्र चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया सहित उपस्थित रहे l



