सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक को समारोह पूर्वक दी गई विदाई
व्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शिक्षक ही हमारे अंदर समाज कल्याण की भावना जागृत करते है। एक साधारण मनुष्य को एक महान योद्धा बनाने से लेकर एक साधारण व्यक्ति को ज्ञानवान, आदर्श बनाने में शिक्षक का ही अहम योगदान है। वास्तव मे शिक्षा देना सबसे बड़ा धर्म का काम है क्योंकि शिक्षित होकर ही कोई भी समाज विकसित और सम्पन्न हो सकता है।
शिक्षक के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित विदाई समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष संदीप लोधी ने व्यक्त करते हुए कहां की शिवनारायण रावत जी ने अपने शिक्षक काल में अपने शिष्यों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान की जो आज उच्च पदों पर आसीन है मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी उपस्थित हुए अन्य अतिथियों में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संजय राय, जयगोविंद शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, वसंत शर्मा , गोपीलाल शर्मा, राकेश भार्गव, ओपी दुबे उपस्थित थे । सभी मंच पर विराजमान अतिथियों का स्वागत रावत परिवार द्वारा किया गया। शिवस्तुति का गायन दुबे पटवारी ने किया।
विदाई समारोह में अशोक शर्मा, ऋषि राज शर्मा, संतोष मिश्रा, वसंत शर्मा, राकेश भार्गव, प्रदीप सोनी ‘शून्य’ ने भी शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सेवानिवृत्त होने वाले श्री रावत के सेवाकाल के स्मरण सांझा किए।
विदाई गीत की प्रस्तुति रमेश भार्गव, साहित्य श्रीवास्तव ने कर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
उपस्थित सभी शिक्षकों ने सेवानिर्वृत होने वाले कलस्टर अकादमी केंद्र के अनुभवी शिक्षक शिवनारायण रावत का शॉल श्रीफल से सम्मान किया। श्यामनगर स्कूल के संस्था परिवार द्वारा अपने शिक्षक के सेवानिर्वृत होने पर मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई । अपनी सेवानिवृत्ति पर श्री रावत ने सेवाकाल के दौरान जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए सभी से क्षमा मांगी। कार्यक्रम का संचालन कवि प्रदीप सोनी शून्य ने किया आभार रवि रावत ने व्यक्त किया।



