मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर रक्तदान

रिपोर्टर : सत्येन्द्र जोशी
रायसेन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में आज से जनसेवा पखवाड़ा प्रारम्भ किया गया है। जोकि दो अक्तुबर तक चलेगा। आज इसी के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किए गये हैं। उनके जन्मदिन के उपलक्ष में जिला कलेक्टर अरविंद दुबे और कई अधिकारियों ने रक्तदान किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में मध्य प्रदेश सरकार सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत आयोजन के दौरान कलेक्टर रायसेन अरविंद दुबे एवं पुलिस अधीक्षक रायसेन विकास सहवाल द्वारा जिला चिकत्सालय रायसेन में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया गया।
आम जन भी इस आयोजन में सम्मिलित होकर मानव सेवा का कार्य कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button