प्रांजल नाथ के परिवार ने की 181 पर शिकायत करने की अपील
पीड़ित परिवार की प्रशासन से हो चुकी है उम्मीद खत्म अब लोगों से की अपील
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । प्रांजल नाथ के केस में अभी तक ठीक ढंग से कोई भी कार्यवाही स्पष्ट नहीं हो पाई है। 23 दिसंबर में अपर कलेक्टर एवं एडिशनल एसपी ने मार्केट बंद एवं प्रदर्शन के अंतर्गत दिए 14 बिंदुओं में से अभी तक एक बिंदु भूरा पेंटर के फर्श की खुदाई के सिवा, मोबाइल सर्च कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है। आरोपी परिवार के प्रतिष्ठान भी खुल रहें है। उन पर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। साथ ही पूर्व थाना प्रभारी किसी दूसरे स्थान पर पदस्थ हो गए है उनके भ्रष्टाचार का भी खुलासा नहीं हो पाया है। मुख्य बात उन बच्चों के झगड़े की वजह को पुलिस और पूर्व थाना प्रभारी द्वारा हमे अभी तक नही बताया गया है की ऐसी कौन से वजह है जिसके कारण बच्चों ने प्रांजल की हत्या कर दी यह एक रहस्य और गंभीरता का विषय है जो हम प्रायः सोचते रहते हैं।अकारण ही कोई इतना बड़ा कदम नहीं उठा सकता है।सार्वजनिक रूप से मार्केट में कोई भी कुछ कहता रहे मगर 20 दिसंबर को अचानक हुए इस हत्या कांड के खुलासा ने बहुत से प्रश्न खड़े कर दिए हैं। 19 दिसंबर को रात्रि में ही जब सब कुछ बच्चों ने बताया तब वहा कौन कौन था। उनके द्वारा दिया गया बयान क्या उन्ही के शब्द थे। इतने दिन में उन ने अपने परिजनों को क्यों नहीं बताया और बताया तो परिजनों ने क्यों छुपाया।क्या बच्चे उसके लाश को स्वयं ले गए या उनके परिजनों ने सहयोग किया। 19 दिसंबर से पूर्व भी वो छात्र फोन पर बात करते होंगे ये उस कंकाल के वहा डालने के बाद ही क्यों हुई। कंकाल में बड़ी हड्डियां क्यों नहीं हैं। जानवरों ने हड्डी खा ली तो कपड़े क्यों नही फटे। दो महीने में बारिश का पानी और मिट्टी कंकाल के छिद्रों में क्यों नहीं भरी क्या उसे दो तीन दिन पहले ही फेंका गया था। क्या वह कंकाल प्रांजल का ही है या अपराधी इसके माध्यम से वास्तविक घटना को छुपाना चाहते हैं। इसके सारे जबाव हत्या की वजह और परिजनों की गिरफ्तारी के उपरांत ही संभव है।मैं किसी आंदोलन या बंद नहीं बल्कि इन सवालों के जवाब के लिए और इस केस की वास्तविक जानकारी और न्याय के लिए आप सभी से अनुरोध करता हूं की आप सभी 181 पर कॉल करके प्रांजल हत्याकांड की शिकायत करें नही तो इस षड्यंत्र का खुलासा होना संभव नहीं है।जिस पीड़ा से एक मां अपने बच्चे के लिए तीन माह से न्याय मांग रही है। आपकी यह पहल देवरी नगर में ऐसी बड़ी घटना को होने से भविष्य में रोकेगी।अतः आप 181 पर शिकायत जरूर करें।बाकी 14 प्वाइंट पर भी कुछ नही हुआ है।



