मध्य प्रदेश
प्रांतीय कुशवाहा समाज सम्मेलन में प्रतिभा हुई सम्मानित

सिलवानी । प्रान्तीय मध्यप्रदेश कुशवाहा समाज के तत्वाधान में प्रदेश राजधानी भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह निर्भया केश की अधिवक्ता माननीया सीमा समृद्धि कुशवाहा जी (सर्वोच्च न्यायालय नईदिल्ली) के मुख्य आतिथ्य में सिलवानी नगर की बेटी कुमारी प्रतिभा कुशवाहा को प्रतिभावान छात्रा के रूप में सम्मानित किया गया ।
कुमारी प्रतिभा ने इसी वर्ष मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा अंग्रेजी माध्य्म से प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण की। कुमारी प्रतिभा कुशवाहा शिक्षक धर्मदास कुशवाहा की बेटी हैं । बेटी को सम्मान मिलने पर नगर के लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।



