क्राइम

फांसी के फंदे पर झूलकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ग्राम बेलई में एक 35 वर्षीय व्यक्ति द्वारा गांव के पास खेत की मेढ़ पर स्थित महुआ के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह 7 बजे जब गांव के लोग वहां से गुजरे तो उन्होंने उसको फांसी के फंदे पर झूलते हुए पाया। जिसकी उन्होंने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी ।
जिन्होंने पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी ।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम बेलई निवासी रंजीत सिंह यादव 35 वर्ष पिता दुर्जन यादव द्वारा आज सुबह तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है ।जिसकी जानकारी मृतक के बड़े भाई खूब सिंह यादव द्वारा पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि मृतक उनका छोटा भाई है, जिसने अपने हिस्से की जमीन जायदाद, घर सभी बेचकर शराब के नशे में उड़ा दिया। आज अज्ञात कारणों के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाने के उपरांत मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है ।

Related Articles

Back to top button