मध्य प्रदेश

12 बर्षीय बालक की सेमरी नदी में डूबने से मौत, पुलिस जुटी जांच में

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज मैं अपने दोस्त के साथ सेमरी नदी घूमने गया एक किशोर पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन दिन भर बालक को ढूंढते रहे घटना की जानकारी शाम के समय लगी जब उसके साथ गए बालक ने डरते हुए बताया कि वह नदी में रह गया तब परिजन नदी पर पहुंचे और रात करीब 1 बजे उसका शव नदी में तैरता हुआ मिला।
आपको बता दें कि टेकरी के पीछे रहने वाले जाहर सिंह पारदी का पुत्र सूरज पारदी उम्र 12 वर्ष अपने दोस्त के साथ सेमरी नदी नहाने गया हुआ था तभी घटना घटित हो गई 12 बर्षीय बालक डूब गया। साथ मे गया बालक घटना देखकर डर गया और वापस घर आ गया और किसी को कुछ नहीं बताया। मृतक किशोर के परिजन बालक के घर नहीं आने पर तलाशते रहे । इस दौरान डरे सहमे बालक ने बताया हम लोग सेमरी नदी नहाने गए थे तभी पैर फिसलने से सूरज नदी में गिर गया तब परिजन नदी पर पहुचे जहां उसका शव पानी में अतराता हुआ मिला। तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर बालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button