बच्चों की तर्क क्षमता का ओलंपियाड 25 अगस्त को अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मिलेगा राज्य स्तर का पुरुष्कार
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकारी स्कूलों के प्राथमिक- माध्यमिक शालाओं मे अध्ययनरत बच्चों की दक्षता को जांचने के लिए एक साथ चार विषयों की ओलंपियाड परीक्षा 25 अगस्त 2023 को होने जा रही है।
इस दक्षता परीक्षा मे कक्षा दूसरी से आठवीं तक के बच्चों की हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और गणित की दक्षता का इम्तिहान ढीमरखेड़ा विकासखंड के सभी 9 जन शिक्षा केंद्रों पर ली जाएगी। जिसमे विकासखंड के करीब 2976 बच्चे शामिल होंगे ।
जनपद शिक्षा केंद्र ढीमरखेड़ा के ओलंपियाड परीक्षा प्रभारी बीएसी हेमंत सामल ने बताया कि 25 अगस्त को आयोजित कक्षा 2 से 5 एवं 6 से 8 वीं तक के बच्चों के पेपर अलग-अलग होंगे, प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय होगे जिनके उत्तर ओएमआर सीट पर भरे जाएगे ।
एक दिवसीय परीक्षा का समय प्राइमरी के लिए दोपहर 12 से 2 बजे और माध्यमिक के लिए 12 से 3 बजे तक रखा गया है। सभी संकुल प्राचार्यो को अपने -अपने जन शिक्षा केंद्रों मे आयोजित परीक्षा का केंद्राध्यक्ष बनाया गया हैं ।
परीक्षा प्रभारी हेमंत सामल ने बताया की ओलंपियाड एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें कक्षा दूसरी से आठवीं तक के बच्चों का गणित, विज्ञान, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी और अंग्रेजी जैसे बिषयों की दक्षता जांची जाती है। यह परीक्षा छात्रों के समझने- सीखने का मूल्यांकन करती है। छात्रों की तार्किक एवं वैज्ञानिक योग्यता क्षमता के आधार को परखा जायेगा,ताकि बच्चे आगे की पढ़ाई की रणनीति और बिषय को निर्धारित करने में परिपक्व हो सके । इस बार बच्चों के भोजन की व्यवस्था परीक्षा केन्द्रो मे ही की गई है।
सफल बच्चों का राज्य स्तर पर होगा सम्मान
ओलंपियाड परीक्षा जन शिक्षा केंद्र स्तर से लेकर जिले से होती हुई राज्य स्तर तक होगी,जिसमे अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा सम्मानित किया जावेगा।
परीक्षा केंद्र तक लाने एवं सभी बच्चे अनिवार्य रूप से परीक्षा मे शामिल होने हेतु विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस एस मरावी, बीआरसीसी प्रेम कोरी, उमरियापान संकुल प्राचार्य द्वय दिलीप बाजपेई एवं मुकेश पटेल, शिक्षक सूर्यकान्त त्रिपाठी, सीएसी आशीष चौरसिया, अशोक पटेल, मनोज गौतम, दीपक नामदेव, रमेश उसरेठे, अजय पाण्डेय, सुशील पटेल, सत्यदेव महोबिया, संतोष बर्मन ने सभी पालकों से अपने अपने बच्चों को परीक्षा केंद्रों मे पहुँचाने की अपील की है।



