धार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦•••  *जय श्री हरि*  •••✦
🧾 *आज का पंचाग* 🧾        
*शुक्रवार  20 नवम्बर  2026*
🚩 20 नवम्बर 2026 दिन शुक्रवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष कि एकादशी तिथि है। आज की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी अथवा श्री हरि प्रबोधिनी एकादशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। आज शुक्रवार है और एकादशी नन्दा तिथि मानी जाती है। शुक्रवार की नन्दा तिथि हो तो सिद्धयोग का निर्माण होता है। मान्यता है कि आज के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु चार महीना की योगनिद्रा को भंग करके जागृत होते हैं। इसी दिन से मांगलिक कार्यों का पुनः आरम्भ माना जाता है तथा तुलसी विवाह की परंपरा भी इसी पर्व से जुड़ी होती है। आज से लेकर पूर्णिमा पर्यन्त तुलसी विवाह का कार्य किया जाता है। आज से श्रीविष्णुत्रिरात्र कि निवृत्ति में परिक्रमा भी किया जाने का विधान है। आज सर्वार्थमृतसिद्धियोग भी है। आप सभी एकादशी व्रतियों को “देवउठनी एकादशी व्रत” की हार्दिक शुभकामनाएं।।
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥
🌌 *_दिन (वार) – शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु पर जल चढ़ाकर उन्हें पीले चन्दन अथवा केसर का तिलक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।
*_शुक्रवार के दिन नियम पूर्वक धन लाभ के लिए लक्ष्मी माँ को अत्यंत प्रिय “श्री सूक्त”, “महालक्ष्मी अष्टकम” एवं समस्त संकटो को दूर करने के लिए “माँ दुर्गा के 32 चमत्कारी नमो का पाठ” अवश्य ही करें ।
*_शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी को हलवे या खीर का भोग लगाना चाहिए ।
*_शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह की आराधना करने से जीवन में समस्त सुख, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है बड़ा भवन, विदेश यात्रा के योग बनते है।
🔮 *_शुभ हिन्दू नववर्ष 2026 विक्रम संवत : 2083 कालयक्त विक्रम : 1948 नल_*
🌐 *_कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2083,_*
✡️ *_शक संवत 1948 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र_*
☮️ *_गुजराती सम्वत : 2082 नल_*
👸🏻 *_शिवराज शक 353_*
☸️ *_काली सम्वत् 5127_*
🕉️ *_संवत्सर (उत्तर) क्रोधी_*
☣️ *_आयन –  दक्षिणायन_*
🌧️ *_ऋतु – सौर शरद ऋतु_*
🌦️ *_मास – कार्तिक मास_*
🌖 *_पक्ष – शुक्ल पक्ष_*
📆 *_तिथि – शुक्रवार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि 07:15 AM तक उपरांत एकादशी तिथि 06:31 AM तक उपरांत द्वादशी_*
📝 *_तिथि स्वामी – एकादशी के देवता हैं विश्वेदेवगणों और विष्णु। इस तिथि को विश्वेदेवों पूजा करने से संतान, धन-धान्य और भूमि आदि की प्राप्ति होती है।_*
💫 *_नक्षत्र – नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 06:56 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा_*
🪐 *_नक्षत्र स्वामी – पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी ग्रह बृहस्पति (गुरु) हैं। तथा अधिष्ठाता देवता अजैकपाद (भगवान शिव/रुद्र का रूप)_*
⚜️ *_योग : वज्र योग 04:55 AM तक, उसके बाद सिद्धि योग_*
⚡ *_प्रथम करण – गर 07:16 AM तक, बाद वणिज 07:00 PM तक_*
✨ *_द्वितीय करण : विष्टि 06:32 AM तक, बाद बव_*
🔥 *_गुलिक काल : – शुक्रवार को शुभ गुलिक प्रात: 7:30 से 9:00 तक ।_*
⚜️ *_दिशाशूल – शुक्रवार को पश्चिम दिशा का दिकशूल होता है।यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से दही में चीनी या मिश्री डालकर उसे खाकर जाएँ।_*
🤖 *_राहुकाल -दिन – 11:13 से 12:35 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए_*
🌞 *_सूर्योदय – 06:47.00 ए एम_*
🌅*_सूर्यास्त – 05:36.00 पी एम_*
👸🏻 *_ब्रह्म मुहूर्त : 05:01 ए एम से 05:54 ए एम तक_*
🌇 *_प्रातः सन्ध्या : 05:27 ए एम से 06:48 ए एम तक_*
🌟*_अभिजित मुहूर्त : 11:45 ए एम से 12:28 पी एम तक_*
🔯 *_विजय मुहूर्त : 01:53 पी एम से 02:35 पी एम तक_*
🐃 *_गोधूलि मुहूर्त : 05:26 पी एम से 05:52 पी एम तक_*
🌃 *_सायाह्न सन्ध्या : 05:26 पी एम से 06:46 पी एम_*
💧 *_अमृत काल : 02:03 ए एम, नवम्बर 21 से 03:39 ए एम, नवम्बर 21 तक_*
🗣️ *_निशिता मुहूर्त : 11:40 पी एम से 12:34 ए एम, नवम्बर 21 तक*
😄❄️*_रवि योग – पूरे दिन_*
🚓 *_यात्रा शकुन-शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।_*
👉🏼 *_आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।_*
🤷🏻‍♀️ *_आज का उपाय-लक्ष्मी मन्दिर में खीर चढ़ाएं।_*
🪵 *_वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।_*
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – चतुर्थ चातुर्मास का 29वाँ दिन, चातुर्मास अन्तिम दिन/  कंस वध/ भीष्म पञ्चक प्रारम्भ/ देवुत्थान एकादशी/ भद्रा/ पञ्चक जारी/ रवि योग, विडाल योग/ अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस, मैसूर के शासक टीपू सुल्तान जयन्ती, महान धावक (‘फ्लाइंग सिख’) मिल्खा सिंह जन्म दिवस, प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल पहलवान बबीता फोगाट जन्म दिवस, अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार जन्म दिवस, राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह), नवजात शिशु दिवस (सप्ताह), राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह), विश्व शौचालय दिवस
✍🏼 *_तिथि विशेष – एकादशी तिथि को चावल एवं दाल नहीं खाना चाहिये तथा द्वादशी को मसूर नहीं खाना चाहिये। यह इस तिथि में त्याज्य बताया गया है। एकादशी को चावल न खाने अथवा रोटी खाने से व्रत का आधा फल सहज ही प्राप्त हो जाता है। एकादशी तिथि एक आनन्द प्रदायिनी और शुभफलदायिनी तिथि मानी जाती है। एकादशी को सूर्योदय से पहले स्नान के जल में आँवला या आँवले का रस डालकर स्नान करना चाहिये। इससे पुण्यों कि वृद्धि, पापों का क्षय एवं भगवान नारायण के कृपा कि प्राप्ति होती है।।      
🏘️ *_Vastu tips_* 🏚️
सूर्यास्त के बाद सरसों का तेल खरीदने से भी बचें शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद सरसों का तेल खरीदकर घर नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से शनि दोष से आप पीड़ित हो सकते हैं। खासकर शनिवार के दिन आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए।
*_नमक खरीदने से बचें शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद आपको नमक खरीदने से भी बचना चाहिए। सूर्यास्त के बाद अगर आप नमक खरीदकर घर लाते हैं तो कर्ज बढ़ सकता है और आर्थिक रूप से आप कमजोर हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार सूर्यास्त के बाद नमक खरीदने से आपके बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं।     
♻️ *जीवनोपयोगी कुंजियां* ⚜️
*अब आइए जानते हैं कि कैसे करें इसका प्रयोग_*
*_सबसे पहले आप एक आक के पत्ता ले लीजिये और अब इसके ऊपर के हल्की लकड़ी को काट लें फिर अब आप आक के चिकने वाले हिस्से को अपने तलवो पर बांध ले। आक का पत्ता आपके तलवो पर टीका रहना चाहिए इसलिए ध्‍यान रहे कि इसे अच्छे से बांध लीजिये।
*_इसके बाद आप आक के पत्ते को रात भर बांध इसी प्रकार से अपने तलवे से बंधे रहने दें जैसा कि आप तस्‍वीरों में भी देख सकते होंगे और फिर सुबह इस पत्‍ते को खोल दीजिये। इस प्रक्रिया को लगातार 20 दिनों तक करे। ऐसा करने से आपकी शुगर की समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी।
*_इसके अलावा ये भी बता दें कि जिन व्यक्तियों को हाइ ब्लड शुगर हो उन्हें, ये सब खाद्य पदार्थ और अन्य कोई भी खाद्य पदार्थ, जिनमें फाइबर अधिक और फैट कम हो, लेने चाहिये। हर उस व्यक्ति, जिसे हाइ ब्लड शुगर हो, के लिये खड़ा अनाज उचित नहीं हो सकता।      
🍃 *आरोग्य संजीवनी* ☘️
*सुबह खाली पेट किन चीजों से बचना चाहिए?_*
बहुत तीखा और मसालेदार भोजन सुबह खाली पेट मिर्च-मसाले वाला भोजन कुछ लोगों में पेट की जलन, एसिडिटी या असहजता बढ़ा सकता है। यदि आपको Acid Reflux या Gastritis की समस्या है, तो ऐसे भोजन से बचना बेहतर है।
*_बहुत अधिक खट्टे फल या संतरा, मौसंबी और नींबू जैसे फल सामान्यतः पौष्टिक हैं। लेकिन जिन लोगों को एसिडिटी या सीने में जलन होती है, उनमें खाली पेट इनका सेवन लक्षण बढ़ा सकता है। इसका अर्थ यह नहीं कि खट्टे फल सभी के लिए नुकसानदायक हैं।
*_खाली पेट चाय और कॉफी‌चाय और कॉफी में मौजूद Caffeine कुछ लोगों में पेट की परेशानी, घबराहट या एसिडिटी बढ़ा सकता है। यदि चाय पीने से पेट में जलन होती है, तो पहले हल्का नाश्ता करें और फिर चाय लें।
*_मिठाई और अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थ सुबह खाली पेट मिठाई, मीठे बिस्कुट, शक्कर वाले पेय या मीठा जूस लेने से Blood Glucose तेजी से बढ़ सकता है।
*_विशेष रूप से Diabetes या Prediabetes वाले लोगों को इनका सेवन सीमित रखना चाहिए।      
📚 *_धर्म ज्ञान_* 🕯️
       ग्रहों के राजकुमार बुध को बुद्धि, तर्क, संवाद, व्यापार और धन का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध जब भी नक्षत्र या राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। बुध ग्रह 25 नवंबर 2026 को विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे और 4 दिसंबर 2026 तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। ज्योतिषों के अनुसार, बुध का यह गोचर इन 4 राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। इन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा, जिससे परिवार में खुशहाली और समृद्धि बनी रहेगी। वहीं कारोबारियों को भी मुनाफा मिलेगा। तो आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से कि वो लकी राशियां कौनसी हैं।_*
वृषभ राशि बुध का नक्षत्र गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभकारी रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आय के भी नए स्त्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती हैं जिसमें आगे चलकर जबरदस्त मुनाफा मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय किसी गोल्डन पीरियड से कम नहीं होगा। प्रमोशन या वेतन वृद्धि के प्रबल योग बन रहा है।_*
मिथुन राशि बुध गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। नौकरी कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं जो लोग दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे थे उन्हें अच्छी जगह से ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों को लाभ मिलेगा और नए लोगों से जुड़ने का भी मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा अच्छी होगी। निवेश के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा, आगे चलकर मुनाफा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी निर्णय क्षमता और संवाद कौशल का लाभ मिलेगा। साझेदारी में किए जा रहे व्यापार में बड़ा मुनाफा हो सकता है।_*
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आएगा। अचानक से धन लाभ हो सकता है।  नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विदेश से जुड़े कारोबार में लाभ की स्थिति बनेगी। लंबे समय से अटका हुआ काम बिना बाधा के शीघ्र पूरे होंगे। व्यापारियों को अच्छी और नई डील मिल सकती है।_*
मकर राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के आय में वृद्धि हो सकती है। नए काम या व्यापार की शुरुआत करने के लिए यह समय अति उत्तम रहेगा। मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होगा।
*━━━━━━━━✧❂✧━━━━━━━━*
⚜️ *_एकादशी तिथि के देवता विश्वदेव होते हैं। नन्दा नाम से विख्यात यह तिथि शुक्ल पक्ष में शुभ तथा कृष्ण पक्ष में अशुभ फलदायिनी मानी जाती है। एकादशी तिथि एक आनंद प्रदायिनी और शुभ फलदायी तिथि मानी जाती है। इसलिये आज दक्षिणावर्ती शंख के जल से भगवान नारायण का पुरुषसूक्त से अभिषेक करने से माँ लक्ष्मी प्रशन्न होती है एवं नारायण कि भी पूर्ण कृपा प्राप्त होती है।।
*_यदि एकादशी तिथि रविवार और मंगलवार को पड़ती है तो मृत्युदा योग बनाती है। इस योग में शुभ कार्य करना वर्जित है। इसके अलावा एकादशी तिथि शुक्रवार को होती है तो सिद्धा कहलाती है। ऐसे समय में किसी भी कार्य की सिद्धि प्राप्ति का योग निर्मित होता है। यदि किसी भी पक्ष में एकादशी सोमवार के दिन पड़ती है तो क्रकच योग बनाती है, जो अशुभ होता है। इसमें शुभ कार्य निषिद्ध बताये गये हैं। एकादशी तिथि नंदा तिथियों की श्रेणी में आती है। वहीं किसी भी पक्ष की एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है।।

Related Articles

Back to top button