मध्य प्रदेश

परीक्षा में सफलता पाने वाले नौनिहालो का शील्ड देकर किया सम्मान

सिलवानी। कक्षा 5 तथा 8 के परीक्षा परिणाम धोषित होने के साथ ही स्कूली नौनिहालों के चेहरो पर चमक देखी जा रही है। नगर के दा संस्कार वैली स्कूल का धोषित परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 5 में 65 तथा 8 में 54 छात्रों ने सफलता हासिल की। बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर स्कूल संचालको ने एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया तथा अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को शील्ड प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्कूल संचालक दुर्गेश रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक तथा शिक्षक व स्कूल स्टाप मौजूद रहें। सभी बच्चो को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।

Related Articles

Back to top button