मध्य प्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री आगमन के पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दृगपालसिंह लोधी को प्रशासन ने किया नजरबंद

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले विधानसभा जबेरा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आगमन जबेरा मे हो रहा हैं, जिसके चलते दमोह युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष को नजरबंद किया गया हैं। दृगपाल सिंह लोधी लगातर मुख्यमंत्री जी निम्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपाना चाहते थे -म. प्र. मे हुए नर्सिंग घोटाले की उच्च स्तरीय जाँच हो।
सरकार नें जो 3100 की धान खरीदी और 2700 की गेहूं खरीदी का वादा किया था वो पूरा हो। सरकार 2.5 युवाओं को जो रोजगार का वादा किया था वो पूरा करे सरकार। 1.3 करोड़ बहनो को पक्के आवास दिए जाने का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ। माइसेम सीमेंट फैक्ट्री नरसिंहगढ़ में दमोह जिले के स्थनीय युवाओं को 99% पदों पर रोजगार मिले, साथ ही फैक्ट्री द्वारा किये जा रहे वायु एवं जमीन प्रदूषण पर अंकुश लगे एवं जबेरा रोड के गड्डे तत्काल भरे जाये।

Related Articles

Back to top button