बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार, भक्ति की शक्ती का जन सैलाब
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । पनागर नगर बागेश्वर सरकारी के दिव्य दरबार में उमड़ा जन सैलाब – दिव्य दर्शन करने का व भक्तिमय भागवत कथा सुनने को लेकर चरों तरफ से नारी शक्ती,युवा पीढ़ी,बुजुर्गो का देखने मिला आस्था का का जन समूह ।
सोमवार को 12 बजे से लगेगा दिव्य दृष्टि दरबार- दिव्य दरबार में पहुचे जबलपुर जिले से लेकर अन्य जिलों से भक्त प्रेमी । मध्यप्रदेश पुलिस जिला मुख्यालय व पनागर थाना प्रभारी प्रशासन के द्वारा दिव्य शक्ति दरबार में प्रशासन की उपस्तिथि में निगरानी रखते हुये कार्य कर रही हैं । यहाँ प्रशासन ने अपनी पूरी टीम को अलग अलग तरह से तैनात किया गया है ।
सुबह से ही उत्साह पूर्वक जन सैलाब दिव्य शक्ति दरबार में दर्शन करने व सन्यासी बाबा के दिव्य दृष्टि पाने भक्ति भाव से दिव्य दरबार की जय जय कार गूज रही हैं ।
सीता राम सीता, हनुमान सीता राम हनुमान की आराधना से शुरुआत दिव्य शक्ति दरबार की ।




