मध्य प्रदेश

बारिश ने धरासाई किया मन्दिर, पर नहीं हिला पाई हनुमानजी की प्रतिमा

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
जबेरा। दमोह जिले में आफत की बारिश का कहर जारी है.ऐसे हालातों में सभी ब्लॉकों में नदी नाले उफान पर है। इन्हीं मुश्किल हालातों में भगवान का चमत्कार देखनों को मिला ताजा तस्वीरें जबेरा जनपद की ग्राम पंचायत बिजौरा के ग्राम रोहनी गांव की है।जहां प्राकृतिक आपदा का कहर तो बरसा लेकिन गुरैया नदी के तट पर विराजमान बजरंगबली की मूर्ति को आपदा हिला नहीं पाई।यहां लगातार हो रही बारिश के चलते गुरैया नदी का जलस्तर बढ़ता गया और बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए।भारी बारिश के चलते गुरैया नदी के पानी ने रोहनी गांव की ओर रुख अख्तियार कर लिया।जिस कारण सारा गांव जलमग्न हो गया इस बीच बाढ़ के कहर ने नदी के तट पर बने हनुमानजी महाराज के मंदिर को भी निगल लिया।मन्दिर तो धरासाई हो गया लेकिन बाढ़ का पानी बजरंगी की  प्रतिमा को नहीं हिला सका। अब नदी के पानी के बीच मंदिर का मलबा दिख रहा है और जिस जगह प्रतिमा स्थापित थी वहीं नजर आ रही है।लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं लोग पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि मंदिर फिर से तैयार हो सके। ग्राम निवासी रतन सिंह ने बताया कि यहां सन 2020 में मंदिर का निर्माण कराया गया था तभी से यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र रहा है।

Related Articles

Back to top button