मध्य प्रदेश
बालमपुर घाटी पर अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलटा ट्रक ड्राइवर क्लीनर गंभीर रूप से हुए घायल
रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन । रायसेन जिले के दीवानगंज के समीप भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 स्थित बालमपुर घाटी पर आए दिन हद से रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं एक ही स्थान पर कई वाहन दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। एक बार फिर बालमपुर घाटी पर बड़ी दुर्घटना देखने को मिली है विदिशा से गेहूं भर कर महाराष्ट्र जा रहा ट्रक बालमपुर घाटी चढ़ते वक्त अनियंत्रित होकर पीछे हटते हुए खाई में जाकर पलट गया जिसमें ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की मदद से भोपाल रेफर किया गया है। भोपाल में घायलों का इलाज चल रहा है। बता दें कि इस एक ही स्थान पर कई हद से अब तक हो चुके हैं इसके बावजूद भी एमपी आरडीसी द्वारा सबक नहीं लिया जा रहा है जिससे आए दिन वाहन दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं।



