बाल दिवस पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था महर्षि कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस का कार्यक्रम परंपरागत रूप से मनाते हुए चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं पुरस्कार वितरण समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्कूल संचालक सरस जैन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य मोनिका जैन ने की विशेष अतिथि के रूप में युवा नेता जयकुमार जैन एवं पवन दुबे उपस्थित रहे जिन्होंने बाल दिवस के बारे में उपस्थित छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में गत वर्ष के रैंक होल्डर्स जिन्होंने संस्था का ही नहीं अपितु संपूर्ण नगर जिले आदि का नाम रोशन किया है उनका सम्मान भी किया गया। साल भर विद्यालय में चलने वाली सांस्कृतिक,खेल शैक्षिक गतिविधियां एवं प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार से नवाजा गया ।
संस्था के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बाल दिवस को लेकर भव्य प्रस्तुतियां दी। मंच का संचालन रानी जैन एवं नितेश नारायण नेमा के द्वारा किया गया। सहयोगी शिक्षक के रूप में नवीन दीपांकर , सुनील साहू, कुलदीप चौरसिया का योगदान सराहनीय रहा ।
स्कूल संस्था का संपूर्ण स्टाफ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहा ।



