बिजली बिल बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही, ग्रामीणों की बाइक हुई जप्त
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जबेरा विद्युत वितरण केंद्र के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कंपनी द्वारा बड़े बकायेदारों पर शक्ति दिखाना शुरू किया गया है. बिजली बिल ना देने वाले बकायदारों के खिलाफ कुर्की की जा रही है जबेरा विद्युत वितरण केंद्र के जेई एमएफ अंसारी, एलएल यादव, चंद्रभान धुर्वे, राघवेंद्र झारिया, द्वारका पटेल, महेंद्र यादव, सचिन रैकवार, अरविंद सिंह, नारायण रजक, अलीम खान बिजली कंपनी की वसूली टीम द्वारा मंगलवार को कोंडाकला ग्राम में 12 लाख व भजिया ग्राम में 18 लाख विजली बिल बकाया होने के कारण दोनों गांव से बकायादारों की बाइक कुर्की की कार्यवाई की गई है।
जबेरा विद्युत वितरण केंद्र के जेई एमएफ़ अंसारी ने बताया बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर काफी समय से बिजली बिल जमा न करने वाले ऐसे बकायादारों के विरुद्ध वसूली अभियान चलाकर जब्ती एवं कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। और असुविधा कुर्की की कार्यवाही बचने विद्युत उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल जमा करने की अपील भी की जा रही है।



