बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू छात्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन
सिलवानी । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सिलवांनी द्वारा रविवार को शासकीय महाविद्यालय में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू छात्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिसमें एमएसडब्ल्यू, बीएसडब्ल्यू छात्रों को पाठ्यक्रम के लक्ष्य, उद्देश्य, एवं विषय के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अनिवार्य विषय, वैकल्पिक विषय, व्यावसायिक विषय एवं आधार विषय की जानकारी दी। असाइनमेंट, फील्ड वर्क आदि जानकारी दी। एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू छात्रों को अनिवार्य विषय की पुस्तकों का वितरण किया गया।
प्रत्येक रविवार की रविवार कक्षाएं संचालित की जाएंगी जिसके शुभारंभ अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नव अंकुर समिति एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य सम्मिलित हुए । जिसमें समिति के सदस्यों को बताया गया। हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा फहराने एवं ग्राम ग्राम एवं मोहल्ले में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत जोर शोर से इस महोत्सव को मनाना है कार्यक्रम में बताया गया की 28 जुलाई हरियाली अमावस्या के दिन सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करें।



