बीजाडोगरी़ गांव में 5 दिन से बिजली सप्लाई बंद, जलें ट्रांसफार्मर
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । विधुत वितरण केंद्र हर्रई के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बीजाडोगरी़ में 5 दिन से बिजली आपूर्ति बंद होने की वजह से ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बारिश के मौसम में अंधेरी रातें में काटना पड़ रही है। सर्वाधिक परेशानी बच्चों को हो रही है। बिन बिजली के बच्चों पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो रही हैं। बच्चो बिन बिजली ठीक हो भी नहीं पा रहे हैं। वहीं मच्छरों के काटने से डेंगू मलेरिया फैलने खतरा बन गया है। लोगों को घरेलू कामकाज दिक्कतों सामना करना पड़ रहा है। बारिश में अंधेरे की वजह से घरों जहरीली जीव जंतु खतरा बढ़ गया है। अजय राजौरिया, ममता पाठक, जगत सिंह, ज्ञानी सिंह, गिरधारी सिंह, धन सिंह, लोऺंगाबाई बताया कि विधुत केंद्र हर्रई तेजगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा जलें पड़े 100 एचपी ट्रांसफार्मर उठा ले गए हैं। 5 दिन से बिजली उपभोक्ता परेशान हैं ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं रखा गया है । बिजली सप्लाई वंचित रखा गया है और बिजली कंपनी के अधिकारी कर्मचारी की मनमानी के चलते बिजली उपभोक्ता परेशान हैं।
इस संबंध में विधुत केंद्र हर्रई जेई शिवदयाल अहिवार का कहना है कि हमने जो 100 एचपी का ट्रांसफार्मर उठाया था वो सागर भेज दिया जब हमें ट्रांसफार्मर मिल जाएगा हम भेजवा देंगे।



