पर्यावरणमध्य प्रदेश

बीना नदी में एक मगरमच्छ मृत अवस्था में मिला

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
सागार। मुहांसा गांव के पास बीना नदी में एक मगरमच्छ मृत अवस्था में उतराता मिला है, जिसकी सूचना लोगों ने वन विभाग की टीम को देकर बुलाया और पीएम कर उसके मरने का कारण पता किया जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि मछली मारने के लिए शिकारी पानी में करंट डालते हैं, जिससे ही मगरमच्छ की मौत हो सकती है। जानकारी के अनुसार ग्राम मुहांसा में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक मगरमच्छ ग्रामीणों को दिखा, जिसे देख पहले तो लोग दशहत में आ गए, लेकिन जब पास जाकर देखा तो वह मृत था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को देकर मौके पर बुलाया। ग्रामीणों जानकारी देते हुए बताया कि कई शिकारी मछली मारने के लिए नदी में करंट डालते हैं, ऐसा कई बार किया जाता है, लेकिन लोग विवाद से बचने के कारण इसकी सूचना नहीं देते हैं और शिकारी हमेशा ही इस
स्थिति निर्मित करते हैं।
मगरमच्छ के इस तरह से मृत अवस्था में मिलने पर आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत भी करंट लगने से हुई होगी।
कराया जा रहा है पीएम- ओपी शिल्पी प्रभारी डिप्टी रेंजर बीना मगरमच्छ को लाने के लिए दो कर्मचारियों को भेजा है मृत मगरमच्छ का पीएम कराया जा रहा है, यदि उसमें करंट लगने से मौत होने की पुष्टि होती है, तो शिकारी की तलाश कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button