क्राइम

बीस हजार की रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सीधी । बुधवार को सीधी जिले में एक बार फिर से रिश्वतखोर पटवारी लोकायुक्त के हाथों चढ़ा है। एक तरफ जहां लगातार लोकायुक्त की टीम रिश्वतखोरों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। वहीं रिश्वतखोरों के हौसले दिनों दिन बुलंद भी होते जा रहे हैं। 14 फरवरी बुधवार को बिक्रय की गई जमीन का बंटवारा एवं नक्सा तरमीम करने की एवज में 20000 रुपए की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम द्वारा ट्रैप किया गया है।
इस पूरी कार्रवाई को लेकर लोकायुक्त एसपी गोपालसिंह धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता धनेंद्र सिंह भदौरिया निवासी नेहरू नगर रीवा द्वारा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अजय कुमार पटेल हल्का पटवारी तितिरा शुक्लान तहसील रामपुर नैकिन जिला सीधी द्वारा उनकी बिक्री की गई जमीन का बंटवारा एवं नक्शा तरमीम करने की एवज में 20000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। लोकायुक्त एसपी गोपालसिंह धाकड़ ने बताया कि शिकायत को सत्यापित करने के बाद उप पुलिस अधीक्षक प्रवीणसिंह परिहार, निरीक्षक जियाउल हक सहित 12 सदस्यीय टीम द्वारा सीधी तिराहे में रोड पर 20000 रुपए रिश्वत लेते पटवारी को ट्रैप किया गया है। कार्रवाई फिलहाल जारी है।

Related Articles

Back to top button