मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा घर-घर पहुंचाई जा रही योजनाओं की जानकारी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे और विशेषकर अनुसूचित जाति जनजाति के वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके एवं इस वर्ग का समुचित विकास हो इस हेतु अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष सूरज दोहरे के मार्गदर्शन में जिला कार्यकारिणी सदस्य पूरन सिंह अहिरवार द्वारा विभिन्न ग्रामों में जाकर शासन की योजनाओं की जानकारी घर-घर संपर्क कर दी गई और योजनाओं से संबंधित पंपलेट भी प्रदान किए गए । जिसमें योजनाओं का लाभ किस प्रकार प्राप्त किया जाना है उसे विस्तार से समझाया गया है।
इस संबंध में जिला कार्यकारिणी सदस्य पूरन सिंह अहिरवार का कहना है कि उनका समाज शासन की योजनाओं का लाभ लेने में बहुत पीछे है इस हेतु उन्हें जागृत करने का काम किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button