बोलेरो सहित नील गाय का मांस जप्त, वनविभाग की बड़ी कार्यवाही
रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
रायसेन । गैरतगंज गढ़ी वन विभाग को शनिवार रविवार की दरमयनी रात को जंगल में शिकारियों के द्वारा नीलगाय के शिकार करने की जानकारी मिली जिस पर वनविभाग गढ़ी के वन परिक्षेत्र अधिकारी रजनीश शुक्ला ने बिना देर किए वनविभाग की एक टीम तैयार कर शिकारियों को पकड़े के लिए भेज दी, शिकारियों ने वनविभाग की टीम को देखकर बोलेरो क्रमांक MP04 KG5850 को लेकर भगने लगे वनविभाग की टीम ने बोलेरो का पीछा करते रहे जिस पर शिकारियों ने अपनी जीप को भोपाल की और जाने लगे जिस की सूचना वनविभाग द्वारा देवनगर थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस भी सतर्क हो गई और सड़क पर बेरिकेड्स ओर साइड में हाथठेला खड़े कर दिए लेकिन शिकारियों ने बोलेरो में लगा हूटर बजाती हुई तेज़ रफ़्तार से हाथठेला में बोलेरो मारते हुए शिकारी भाग गए जिस में एक पुलिसकर्मी बोलेरो से बाल-बाल बचे और शिकारियों ने अपनी गाड़ी को अंधी रफ़्तार से आगे लेते हुये साचेत की और ले गए वनविभाग की गाड़ी भी पीछा करती रही जहां आगे जाकर बोलेरो मिट्टी में फस गई और मौका देख कर शिकारी भागने सफ़ल हो गए लेकिन बोलेरो क्रमांक MP04 KG 5850 को नही ले जा पाए जिस को वनविभाग की टीम ने जप्त कर लिया। बोलेरो में विधानसभा पार्किंग का पास लगा है साथ ही प्रेस भी लिखा हुआ है। बोलेरो फ़ारुख शेख़ इमामबाड़ा भोपाल के नाम से है । बोलेरो में नीलगाय का माँस काली पन्नियों में पैक कर के बोलेरो में अंदर रखा हुआ था। जिस का वजन लगभग एक कुंटल के आस-पास है जिसको वनविभाग द्वारा जप्त किया गया है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी रजनीश शुक्ला के नेतृत्व में वन परीक्षेत्र अधिकारी पी.पी.मिश्रा, वनपाल पूनम मुनिया, वनपाल देवी दयाल, अनुराग रघुवंशी, कुलदीप राजपूत, अमोल शुक्ला, विक्की, महेश चौहान, शंकर सिंह गुर्जर की मुख्य भूमिका रही।




