धार्मिकमध्य प्रदेश

ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में 87वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया गया

परमात्मा शिव भगवान के अवतरण का दिया गया संदेश
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बेगमगंज शाखा में सोमवार को 87 वीं त्रिमूर्ति शिवजयंती महोत्सव शिवध्वज फहराकर मनाया गया।
सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके डॉक्टर रीना दीदी ने उपस्थित जनसमूह को दिया शांति, सद्भावना एवं ईश्वरीय संदेश। लोगों को एकता, भाईचारा एवं सद्भावना का संदेश दिया गया। दीदी ने सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया।
दीदी ने बताया कि माउंट आबू , राजस्थान में जहां से संस्थान विश्व के 140 देशों में बीस प्रभागों के माध्यम से जन-जन का जीवन श्रेष्ठ बनाने का कार्य कर रही हैं। परमपिता परमात्मा शिव भगवान के अवतरण दिवस मनाते हुए कहा कि शिव हम सभी को श्रेष्ठ ज्ञान व राजयोग के माध्यम से दिव्य गुणों से भरपूर देवी और देवता जैसा जीवन बना रहे हैं। सकारात्मक सोच की शक्ति मनुष्य को निडर और मजबूत बनाती हैं जिससे हर कार्य में सफलता मिलती हैं। ब्रह्माकुमारीज संस्थान पूरे विश्व में निस्वार्थ भाव से सेवा कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि सर्व परेशानियों कलह क्लेशो का अंत आध्यात्मिकता से ही संभव हैं। हमें शिव परमात्मा को अपने अंदर के सभी विकार धतूरे रूपी बुराई को व हर कमी कमजोरी अवगुणों को परमात्मा शिव पर अर्पित कर सच्ची शिवजयंती मनानी हैं।
इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, नपाध्यक्ष संदीप लोधी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर , मनीष तिवारी, श्रीमद भागवत कथाकर शास्त्री, पूर्व पार्षद रवि रावत एवं अनेकों लोग एवं संस्थान से जुड़े कई भाई बहने मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button