धार्मिकमध्य प्रदेश

भाई दूज पर बहनों ने लाड़ले भाईयों के माथे पर किया मंगल तिलक

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । फाल्गुन मास की भाईदूज के पावन अवसर पर लाड़ली बहनों ने थाली में दीपक सजाकर भाईयों की आरती उतारी उनके माथे पर मंगल तिलक लगाया। भाईयों ने बहनों के पैर छुए और उपहार देकर उनका जीवनभर सुखदुख में साथ निभाने का वचन दिया। बहनों ने भी अपने भाईयों को खुशहाली सम्रद्धि की कामना परमपिता परमेश्वर से की। शहर के भोईपुरा स्थित वार्ड 8 में भगवान चित्रगुप्त मन्दिर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला ईकाई बैनर तले होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें चित्रांश बन्धुओं द्वाराभगवान चित्रगुप्त महाराज की हवन पूजन आरती कर कलम दवात की पूजन भी की। इसके बाद कायस्थ समाज के लोगों ने एकदूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली रंगपंचमी के त्यौहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिला जेल पठारी में भाइयों से मिलकर भावुक हुईं बहनें:भाई दूज पर हुई खुली मुलाकात; होली के अगले दिन यानि गुरुवार को जिले भर में भाई दूज मनाई गई। होली की दूज पर जिला जेल पठारी में बंदियों की खुली मुलाकात कराई गई। बहनों ने पहुंचकर अपने भाइयों को तिलक लगाकर भाई दूज मनाया। इस दौरान कई बहनें भावुक होकर रोती हुई नजर आईं। भाइयों ने भी पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। भाईयों ने बहनों को यह वचन दिया जरा से गुस्से में हुए अपराध ने उसे जेल की सलाखों में डाल दिया। वे अब जिंदगी में कोई अपराध नहीं करेंगे।
एसपी बंगले पर होली मिलन समारोह आयोजित….
भाईदूज के उपलक्ष्य में एसपी बंगले पर होली रंगपंचमी पर्व पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों पुलिस जवानों एसएएफ पुलिस फोर्स के जवानों होली की हुड़दंग करते हुए होली फाग गीतों ढोलनगाडों पर जमकर मौज मस्ती की। इस मौके पर कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल, एएसपी अमृत मीणा, एसडीओपी अनिता प्रभा शर्मा, आरआई पुलिस बीएस चौहान नवागत कोतवाली थाना टीआई मनोज सिंह ने एक दूसरे को चेहरों पर रंग गुलाल लगाकर होली रंगपंचमी पर्व की शुभकामनाएं दी।भंग रंग तरंग में मदमस्त होकर पुलिस जवान हेड कांस्टेबल जमकर झूमे नाचे।मौजमस्ती का यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा।

Related Articles

Back to top button