धार्मिकमध्य प्रदेश

भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । त्रिवेणी आश्रम भोपाल सागर रोड पर रविवार से श्रीराम महायज्ञ एवं भागवत कथा प्रारंभ हो रही है जिसको लेकर भव्य कलश यात्रा दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मुख्य मार्गो से निकाली गई जो त्रिवेणी आश्रम पहुंची। श्रीराम महायज्ञ आचार्य भागवत भूषण यज्ञ सम्राट पंडित शिवनारायण शास्त्री तिनसुआ वाले, यज्ञ के विद्वान पंडित संदीप शास्त्री, पंडित हरिकेश शास्त्री, पंडित कपिल नारायण, सुधीश महाराज, बसंत महाराज, संजय महाराज, आदि ने श्रीराम महायज्ञ के बारे में बताया कि यज्ञ करने से हवन करने से भगवान इंद्र प्रसन्न हो जाते हैं जहां जहां यज्ञ होता है वहां पर भगवान का निवास होता है अतिवृष्टि अनावृष्टि होती है वहां पर यज्ञ होने से उपद्रव आदि दूर हो जाते हैं भगवान की कृपा उस क्षेत्र में सुख समृद्धि प्राप्त होती है भगवान की कृपा से विश्वकल्याण होता है। यज्ञ होने सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।
श्रीराम महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा व्यास पंडित गोपाल कृष्ण शास्त्री श्रीधाम वृंदावन ने श्रीमद् भागवत कथा का महात्मा श्रवण कराया जिसमें उन्होंने अपने मुखारविंद से अपने भक्तों को गोकर्ण धुंधकारी की कथा श्रवण कराते हुए भक्ति ज्ञान वैराग्य की कथा श्रवण कराई अनेक महत्त्व की कथा श्रवण करा कर भक्तों को भक्ति में प्रवेश कराया, भजन कीर्तन आदि श्रवण कर के भक्त ने आनंद प्राप्त किया भक्त भक्ति में इतने मग्न हो गए कि वे भाव विभोर होकर नाचने लगे।

Related Articles

Back to top button