सिलौंडी मंडल अध्यक्ष ने राज्यसभा सांसद को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया।
मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने सिलौंडी क्षेत्र में सीएम राइस स्कूल खोलने, सिलौंडी क्षेत्र में विश्राम भवन बनाने, आधार कार्ड पंजीयन केंद्र खोलने, आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र खोलने और नेगाई की सरकारी भूमि में औद्योगिक इकाई खोलने की माग की है। जल्द से जल्द मूंग उड़द पंजीयन शुरू करने, मां वीरासन देवी मंदिर का सौंद्रीकरण कराने की मांग का पत्र सौंपा है।
सिलौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने मृगांचल एक्स्प्रेस को बताया कि सिलौंडी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग बाहर काम करने जाते है जबकि ग्राम पंचायत नेगाई में लगभग 200 एकड़ शासकीय भूमि है जिसमे औद्योगिक इकाइयां खुल सकती है जिससे क्षेत्र में क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ सकते है।



