क्राइम

इन्द्रप्रस्थ कालोनी मे हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

विदिशा । थाना सिविल लाईन विदिशा मे दिनांक 29 अगस्त 2023 को फरियादिया सोनम रघुवंशी पति संजय उर्फ संजीव रघुवंशी निवासी अय्यप्पा मंदिर के पास इन्द्रप्रस्थ कालोनी विदिशा ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 22 अगस्त 2023 से 29 अगस्त 2023 के बीच उनके सुने मकान मे कोई अज्ञात चोर द्वारा लोहे के जाल की सरिया काटकर दरवाजे का ताला तोड़कर घर मे प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी रूपये चोरी कर ले गये है जिसकी सुची पृथक से प्रदान की गई । उक्त सुची में लगभग 70 -75 तोला सोना एवं चांदी करीब 1 किलो चांदी नगदी एक लाख बीस हजार रूपये कुल मशरूका पचपन से सत्तर लाख रूपये का चोरी जाना संभावित बताया था उक्त सूचना पर अपराध क्र.563/2023 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा दीपक शुक्ला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव के मार्गदर्सन एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी सिविल लाईन शाहबाज खान के नेतृत्व मे तत्काल अनुभाग विदिशा के स्मार्ट वर्कर की एस.आई.टी. टीम का गठन किया गया ।
टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. केमरे व तकनीकी आधार पर घटना करने वाले आरोपियो की तलास पतारसी हेतु अलग अलग टीम को रवाना किया गया मुखबिर तंत्र को सक्रीय किया गया। निरंतर प्रयास के दौरान टीम को मुखबिर की सूचना पर आरोपी सोनू कुर्मी, दीपिका कुर्मी, बंटी कुर्मी, सचिन, दिनेस की घटना में संलिप्तता की जानकारी प्राप्त होने पर टीम द्वारा दिनांक 6 सितम्बर 2023 को मुखबिर की सूचना पर बायपास रोड से मोटर साइकिल से जाते हुए आरोपी सोनू कुर्मी को पकड़ा व दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये । पकड़े गये आरोपी सोनू से पूछताछ मे उक्त घटना करना स्वीकार किया एवं बताया कि सूने मकानो की दो तीन दिन रैकी करके लोहे के औजार से घर की जाली एवं कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसकी सूचना पर अन्य आरोपीयान दीपिका व बंटी को गिरफ्तार किया। उक्त तीनो आरोपीयान से मेमोरेंडम के आधार पर घटना मे चोरी गये सामान में से एक सोने की करधौनी, एक सोने का रानी हार, एक सोने का हार छोटा, सोने के बाजूबंद दो नग, एक सोने की माथे की बिंदी, एक सोने सोने का पत्ती वाला हार, एक सोने की चैन बड़ी वाली, सोने की लेडिज अंगुठी तीन नग, सोने की चुड़िया 6 नग, सोने के झुमके तीन जोड़ कुल बजनी लगभग 65 तोला सोने के जेवरात एवं चांदी की बिछिया 40 नग, चादी की पायल 10 नग कुल बजनी लगभग एक किलो कुल मशरूका 65 लाख रूपये व घटना मे प्रयुक्त मो. सा. व ताला तोड़ने वाले औजार को जप्त किया गया है । प्रकरण में आरोपी सचिन एवं दिनेश की तलाश की जा रही है व गिरफ्तार आरोपियो से अन्य चोरी की घटना के बारे मे पूछताछ की जा रही है । आरोपीयो के पूर्व के भी चोरी के आपराधिक रिकार्ड है ।
गिरफ्तार आरोपियों में सोनू कुर्मी पिता बाबूलाल कुर्मी उम्र 29 साल निवासी शेरपुर हांल पता अयोध्या बस्ती के पीछे विदिशा, दीपिका कुर्मी पति सोनू कुर्मी उम्र 26 साल निवासी शेरपुर हांल पता अयोध्या बस्ती के पीछे विदिशा, बंटी कुर्मी पिता बाबूलाल कुर्मी उम्र 40 साल निवासी शेरपुर थाना करारिया विदिशा को किया गया वही इस प्रकरण में सचिन पिता नारायण अहिरवार उम्र 20 साल निवासी सेरपुर थाना करारिया, दिनेश पिता बलवीर सिंह दांगी उम्र 27 साल निवासी हलाली कालोनी आरोपी फरार है।
उक्त कार्यवाही का खुलासा व आरोपी को गिरफ्तार करने मे नगर पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी के पर्वयेक्षण में अनुभाग विदिशा की स्मार्ट वर्कर की टीम निरी. शाहबाज खान हमराह उनि दीपक राठौर, उनि रोहित कुमार कौरव, उनि वीरेन्द्र पाल सायबर सेल प्र.आर. सुनील गंधर्व, प्र.आर. सुरेंश रघुवंशी, प्र.आर. अजब सिंह लोधी, प्र.आर. छगन पासी, प्र.आर. पवन जैन सायबर सेल आर. अखिलेश सिंह, आर. अमरसिंह दांगी आर, केके मिश्रा, म. आर.सोनम राय, आर. कुलदीप चंदेल, आर. सचिन सोनी, आर. राजकुमार बघेल, आर. प्रदीप ओझा, महिला आर. रश्मी का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।
पुलिस अधीक्षक विदिशा दीपक शुक्ला ने चोरी पकड़ने पर नगद पुरूस्कार की घोषमा की एवं उक्त टीम को पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज भोपाल से नगद पुरूस्कृत कराने हेतू प्रतिवेदन प्रस्तावित किया है ।

Related Articles

Back to top button