मध्य प्रदेश

भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार को फोन पर मिली धमकी, थाने में लिखित शिकायत दर्ज

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । दमोह जिले के तेंदूखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण करने के गड़बड़ झाले जग जाहिर हो चले और भ्रष्टाचार करने वाले सरपंच सचिव फर्जी बिल लगाने वाले वेंडर के अधिकारियों की शय हौसले बुलंद हो चलें है इनके भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशित करने पर पत्रकारों को फोन पर देख लेने की धमकी दी जा रही है। दरअसल मामला है तेंदूखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत जामुन का जहां चबूतरे पर छत बनाने की सामग्री सरपंच सचिव ओर दीपक कंस्ट्रक्शन की मिलीभगत से शासकीय राशि को गलत तरीके से आहरण किया जाना एवं फर्जी बिल लगाकर सामग्री ना खरीदना तथा वेडर से सामग्री के बदले कमीशन काट कर बाकि राशि लेना और कार्य ना करवाना की खबर प्रकाशित की गई थी जिससे बौखला कर दीपक कंस्ट्रक्शन का कमोदी उर्फ भूरा द्वारा पत्रकार लक्ष्मण रैकवार को बार बार फोन लगाकर मुझे मिलने की बात कही गई और जब बह मिलने नहीं गया। तो फिर 1 अप्रेल को दोपहर करीब 1 बजकर 55 मिनिट पर फोन लगाकर धमकी देते हुए कहा गया मेरा समाचार प्रकाशित करके अच्छा नहीं किया और अपने रिश्तेदारों जिला पंचायत सदस्य का सगा संबंधी होने की धौंस देते देते हुए सरपंच सचिव द्वारा जानबूझकर शासकीय नियमों की अनदेखी करके वित्तीय अनियमितताएं कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य अधिकारियों की आड़ में कमोद सिंह फर्जी बिल लगाकर जनपद की ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार कर रहे हैं बावजूद इसके कोई अधिकारी इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।
जनपद के अधिकारियों द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा किसी के द्वारा किसी वेंडर की जांच हेतू आवेदन किया जाता है तो सीईओ द्वारा किसी प्रकार की कोई जांच नहीं की जाती है। जिससे कमोद सिंह के हौसले बुलंद है और उनकी द्वारा किए जा रहे फर्जी बड़ा की खबर प्रकाशित करने पर पत्रकारों को ही धमकी फोन पर दी जा रही जिसकी शिकायत तेंदूखेड़ा थाना में दर्ज करवाते हुए कमोद सिंह ओर उनके शासकीय सेवा में जो रिश्तेदार है जिला जनपद सदस्य द्वारा पत्रकार पर घात प्रतिधात हमला करबाया जा सकता है या किसी झूठे प्रकरण में मुझे फसाया जा सकता है। अतः पत्रकार ने स्वयं पर या मेरे परिवार के सदस्यों का जो भी अहित या नुकसान होगा तो उसका जिम्मेदार सिर्फ दीपक कंस्ट्रक्शन के कोमद सिंह उर्फ भूरा ठाकुर होगा साथ हो दीपक कंस्ट्रक्शन के द्वारा जारी समस्त बिलो का जांच की जाये तथा जिन शासकीय अधिकारियो तथा जन प्रतिनिधियों का इन्हे संरक्षण मील रहा है उनके संबंधों की जांच करने की मांग करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाये। फोन पर मिली धमकी के चलते कमोद सिंह उर्फ भूरा ठाकुर से पत्रकार और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाये।

Related Articles

Back to top button