पर्यावरणमध्य प्रदेश

चतुर्दिश बसंत बहार, बेरी पर बेर आम पर बौर और टेशु पर आये लाल फूल

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। इस समय चारो ओर बसंत ऋतु की बहार ही बहार है खुशनुमा मौसम के मदमाते बासंती रंग मे रंगी पृथ्वी पर हरियाली ही हरियाली दृष्टिगोचर हो रही है। खेतो मे खडी फसलो की हरियाली सभी को लुभा रही है इस समय बसंत ऋतु मे चार-चांद लगाने वाले टेशु के पेडो पर लाल लाल फूलो की बहार आम के पेडो पर आये बौर तथा लाल पीले बेरो से लदी बेरी के पेडो की छटा अदृभुत है खेतो मे खडी रवि फसले गबोट पर होने से वह भी लहलहाती बसंत के रंग मे रंग गई है जो देगते ही बन रही है । प्रकृति का अदृभुत व अलौकिक नजारा अवर्णीय है प्रकृति के इस नयनाभिराम श्रृंगार का रस पान हर कोई करना चाहता है तभी तो पर्यटक भी इन अदृभुत नजारो को अपनी आंखों मे बसाने को सदैव आतुर रहते है इस समय कही भी बाहर निकलो बस बसंत ऋतु का ही खुमार है।

Related Articles

Back to top button